Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : हमर अंचरा का संचालन करने वाली बगीचा...

जशपुर से बड़ी खबर : हमर अंचरा का संचालन करने वाली बगीचा एसडीएम ज्योती बबली कुजूर के खिलाफ पटवारियों, राजस्व निरिक्षको एवं तहसीलदार ने लगाये गंभीर आरोप, एसडीएम बैठक मे पटवारियों को दो थप्पड़ लगाने की देती है धमकी, कलेक्टर को होली मे दो लाख रूपये का गिफ्ट देने के लिये तहसीलदार को पटवारियों से वसूली करने दिये थे निर्देश

46
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। हमर अंचरा का संचालन करने वाली बगीचा एसडीएम ज्योती बबली कुजूर के खिलाफ पटवारियों, राजस्व निरिक्षको एवं तहसीलदार ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बगीचा अनुविभाग के पटवारियों, राजस्व निरीक्षको एवं तहसीलदार ने कलेक्टर महादेव कावरे को एसडीएम के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए बगीचा एसडीएम ज्योती बबली कुजूर को तत्काल जिला मुख्यालय जशपुर मे अटैच कर विभागीय जांच कराने की मांग की है। पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षको का आरोप है कि एसडीएम ज्योती बबली कुजूर बैठक मे उनके साथ अभद्र व्यवहार करते दो थप्पड़ लगाने की धमकी देती है। पटवारियो का आरोप है कि एसडीएम कहती है कि उन्हे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। वे उसका कुछ बी बिगाड़ नहीं सकते। कलेक्टर को शिकायत किये गये आवेदन मे यह उल्लेख है कि एसडीएम बगीचा इस साल के मार्च मे कलेक्टर महादेव कावरे को दो लाख रूपये का होली गिफ्ट देना चाहती थी। जिसके लिये एसडीएम ज्योती बबली कुजूर बगीचा तहसीलदार तुलसीदास मरकाम को बगीचा अनुविभाग के सभी पटवारियो एवं राजस्व निरीक्षको से सात-सात हजार रूपये वसूलने के निर्देश दिये थे लेकिन तहसीलदार मरकाम उक्त राशि वसूलने मे सफल नही हो पाये। पटवारियो का कहना है कि सात-सात हजार रूपये के बदले वे एक-एक हजार रूपये एसडीएम को होली गिफ्ट के नाम से दिये थे। पटवारियो का यह भी आरोप है कि एसडीएम बगीचा अपने लिये भी हर माह सात-सात हजार रूपये की मांग करती है। मांग पूरी नहीं होने के कारण पटवारियो को मानसिक रूप से एसडीएम के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी वजह से सभी पटवारी व राजस्व निरीक्षक डर के साये मे काम करने को मजबूर हैं।
कलेक्टर को दिये गये आवेदन मे यह भी उल्लेख किया गया है कि बीच मे एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और तहसीलदार मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम बगीचा ज्योती बबली कुजूर, तहसीलदार तुलसीदास मरकाम को बैठक से इसलिये बाहर का रास्ता दिखा दी थी क्यूंकि तहसीलदार कलेक्टर महादेव कावरे को होली मे दो लाख का गिफ्ट के लिये पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षको से वसूल कर एसडीएम को नहीं दे पाये।
आपको बता दें डिप्टी कलेक्टर ज्योती बबली कुजूर को इस साल जनवरी माह मे बगीचा अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले वे जिले के दुलदुला जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व निभा रही थी। यहां जनपद सीईओ रहते कई आरोप लगे, बावजूद इन्हें बगीचा एसडीएम बनाया जाना कई सवालो को जन्म देता है। जनवरी माह मे बगीचा एसडीएम का प्रभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ज्योती बबली कुजूर बगीचा मे हमर अंचरा नाम से एक कार्यक्रम का संचालन करने लगी। इस कार्यक्रम के तहत बगीचा अनुविभाग के गरीब परिवारो को जरूरी सामान का वितरण किया जाने लगा। इस कार्यक्रम के संचालन के लिये फंड की व्यवस्था बगीचा के व्यापारियो एवं प्रतिष्ठित लोगो से चंदा लेकर किया जा रहा है। पटवारियो का आरोप है कि इस कार्यक्रम के संचालन के लिये उनसे भी राशि ली जाती है। पटवारियो का यह भी आरोप है कि हमर अंचरा कार्यक्रम के लिये अलग से बैंक अकाउंट खोला गया है जिसमे बीस से पच्चीस लाख रूपये है। एसडीएम उन्ही सामान की खरीदी करती है जिसमे उसे अच्छा-खासा कमीशन मिल जाय। पटवारियो की मांग है कि हमर अंचरा कार्यक्रम की जांच कराया जाय । यदि जांच मे अनियमितता बरती गई हो तो एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।

एसडीएम रिसीव नहीं की काल :
बगीचा एसडीएम ज्योती बबली कुजूर को उनके मोबाईल नम्बर पर संपर्क किया गया ताकि इस मामले मे उनका पक्ष जाना जावे लेकिन वे न तो काल रिसीव की और न ही मीस काल काल समझकर काल बैक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here