Home छत्तीसगढ़ नाबार्ड योजना से पौधा देने के नाम पर एक लाख रूपये की...

नाबार्ड योजना से पौधा देने के नाम पर एक लाख रूपये की ठगी, पुलिस ने 2 आरोपी को तीन साल बाद ओड़िसा से किया गिरफ्तार

79
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । नाबार्ड योजना से पौधा देने के नाम पर एक लाख रूपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने तीन साल बाद ओड़िसा से गिरफ्तार किया है। विदित हो कि प्रार्थिया सेलेस्टिना कीरो उम्र 57 साल निवासी बेहराटोली 22 मार्च 2018 को थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमित कुमार मिश्रा एवं उदयनाथ होता खारिझारिया स्कूल में 19 मार्च 2018 को आये और नाबार्ड की ओर से फूल, फलदार वृक्ष एवं अन्य पौधे लगवाने हेतु सूची मांग कर पौधा लगाने के लिए कहा गया एवं पौधों पर पानी देने के लिए बोरिंग कराने के नाम पर 390 रूपये का चेक देने से ₹27000 प्रार्थिया को मिलेगा बताया गया। प्रार्थिया लालच में आकर ₹390 का चेक काटकर उदयनाथ होता एवं अमित कुमार मिश्रा को दे दी। 22 मार्च 2018 को प्रार्थिया के खाते से ₹100390 सुचित्रा रावत के नाम से काट लिया गया, इसकी जानकारी मिलने पर प्रार्थिया थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना कुनकुरी में धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी करने पर उक्त सुचित्रा रावत के खाता की जानकारी निकाली गई जो खाता नवी मुंबई का होना पाया गया। तत्कालीन थाना प्रभारी विशाल कुजूर के द्वारा टीम रवाना कर सुचित्रा रावत के खाता के संबंध में पता तलाश करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि सुचित्रा रावत का स्थायी निवास पारादीप ओड़िशा में है व अभी वही रहती है, एक अन्य टीम को ओड़िसा भेजा गया जहां पर सुचित्रा राउत से पूछताछ किया जो पूछताछ करने पर पता चला कि उसका दूर का जीजा श्रीकांत मलिक है जो पिछले 6 महीने से सूचित्रा रावत के एटीएम को दोस्त से पैसा मांगना है कहकर अपने पास रखा है व एटीएम से निकासी श्रीकांत मलिक के द्वारा किया जा रहा है जिस पर श्रीकांत मलिक का पता-तलाश किया गया परंतु श्रीकांत मलिक को पुलिस के आने की भनक लगने पर अपने फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसके निवास पर लगातार दबिश दी जा रही थी, पर वह फरार हो जाता था। पुनः टीम गठित कर थाना प्रभारी फरसाबहार के हमराह पुलिस टीम ओड़िसा टीम रवाना किया गया एवं श्रीकांत मलिक उर्फ गोलाप मलिक उर्फ उदय नाथ होता को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथी उल्लास लेईका उर्फ अमित मिश्रा निवासी एरसमा थाना जिला जगतसिंहपुर ओड़िसा के साथ मिलकर अपराध घटित करना बताया, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के पास पहचान कार्रवाई की गई जो प्रार्थिया के द्वारा अमित कुमार मिश्रा एवं उदय नाथ होता को श्रीकांत मलिक एवं उल्लास लेईका के रूप में पहचान की, आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी श्रीकांत मलिक उर्फ गोलपा उर्फ उदयनाथ होता उम्र 37 वर्ष निवासी सोनपुर थाना एरसामा जिला जगतसिंहपुर उड़ीसा एवं उल्लास लेईका उर्फ अमित मिश्रा उम्र 41 वर्ष ग्राम एरसमा थाना एरसमा जिला जगतसिंहपुर ओड़िसा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उ. नि. भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी उ. नि. फरसाबहार प्रदीप सिदार, आरक्षक प्रमोद रौतिया, नीरज तिर्की, अलिका पैकरा सायबर सेल सउनि नसीरुद्दीन अंसारी, अनिल सिंह , सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here