Home छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य...

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों व जिला स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करनेवाले 3 शिक्षकों को किया सम्मानित, सेवानिवृत्त 18 शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित

89
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । विधायक यूडी मिंज की पहल पर आज दुलदुला विकासखंड में शिक्षक सम्मान समारोह 2021 बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित कर आत्मीय विदाई दी गई। इस समारोह में पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों व जिला स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करनेवाले 3 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,पूजा एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुऐ संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि 1908 में एक स्कूल था उसके बाद से जशपुर में अनवरत शिक्षा का बयार बह रहा है। शिक्षा के कारण यहां नक्सलवादी अपनी पैठ नहीँ बना पाए। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को शिक्षकों के माध्यम से निखार कर सामने आये।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में आपस मे कम्पटीशन हो इससे और बेहतर परिणाम आएंगे और हमारा ब्लॉक एक मॉडल बन जायेगा। गुरुजन भगवान के रूप है क्योंकि आप समाज का निर्माण करते है आप बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं जिससे एक पीढी संवरती है। शिक्षको को शराब की लत से दूर रहकर अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने की सलाह दी। शिक्षा को बेहतर करना मेरी पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय मे दुलदुला में भी संकल्प शिक्षण खुलेगा मेरा यही प्रयास है।
ज्ञात हो कि सम्मानित शिक्षक कोविड 19 के समय पूरी लगन और निर्भिकता के साथ अपने कर्तव्य पर डटकर अपनी कर्मठता का परिचय देकर अपने व्यक्तित्व का परिचय दिये । शिक्षकों ने विभिन्न माध्यम जैसे मुहल्ला क्लास , ऑनलाइन क्लास वर्चुअल क्लास संपर्क क्लास आदि नवाचारों के माध्यम से अध्यापन कार्य की निरन्तरता को बनाए रखा । विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्य पथ पर अडिग बने रहने की इनके सोच और इनके कार्य उत्कृष्ट कार्य के लिए इन शिक्षकों को सम्मान दिया गया है।
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसके साथ ही दुलदुला विकासखंड के शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल सिमडा,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुल्दुला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोरना, अशासकीय सेंट मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल दुलदुला, लोकनृत्य कर्मा की प्रस्तुति में बांसुरी वादक नरसिंग यादव खूंटिटोली निवासी और मांदर वादक कार्तिकेश्वर आचार्य शिशुमन्दिर दुलदुला के साथ हायर सेकंडरी दुलदुला के छात्रों ने सुंदर प्रस्तुति दी। शिशु मंदिर स्कूल बिपतपुर के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत जप अध्यक्ष , कपील देव साय उपाध्यक्ष,जनपद सदस्य राजकुमार सिंह , ईमिल लकड़ा बीडीसी श्रीमती पिंकी गुप्ता बीडीसी , सुदर्शन नायक बीडीसी ,श्रीमती उर्मिला बड़ाईक बीडीसी, उर्मिला सिदार बीडीसी ,अनिता यादव , श्री अरविन्द साय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,श्रीमती सुष्मा लकड़ा सरपंच , मनोहर मिंज., लक्ष्मण राठिया तहसीलदार, विनोद गुप्ता यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी, मार्टिन खलखो बीईओ, दीपेंद्र सिन्हा बी आर सी सी दुलदुला सहित दुलदुला विकास खंड के समस्त शासकीय, अशासकीय प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल हायरसेकंडरी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here