Home छत्तीसगढ़ अभिव्यक्ति एप्प में रजिस्टर्ड 3825 यूजर्स के साथ जशपुर जिला एक बार...

अभिव्यक्ति एप्प में रजिस्टर्ड 3825 यूजर्स के साथ जशपुर जिला एक बार पुनः प्रदेश में अवल्ल, छत्तीसगढ की महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लॉंच किया गया है ”अभिव्यक्ति एप्प“, एप्प के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी दर्ज करा सकती हैं शिकायत, थाना जाने की नहीं पड़ेगी आवश्यकता

108
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

                                      जशपुर । छत्तीसगढ राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति एप्प“ लॉंच किया गया है, इस एप्प के माध्यम से राज्य की महिलायें/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी, इस एप्प के माध्यम से कहीं से शिकायत दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं को थाना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अभिव्यक्ति एप्प में वर्तमान में जिला जशपुर में 3825 यूजर्स रजिस्टर्ड के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर हैं, जो लगातार सातवीं बार है। 

जिला इकाई जशपुर में ”अभिव्यक्ति“ एप्प के माध्यम से अब तक कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई है। उक्त प्राप्त शिकायतों में से 27 शिकायत की जॉंच उपरांत निराकृत किया गया है, शेष 06 शिकायतों की जॉंच की जा रही है।
अभिव्यक्ति एप्प के प्रचार-प्रसार हेतु विगत दिनों थाना सिटी कोतवाली जशपुर अंतर्गत ग्राम गिरांग, झरगाव, चौकी आरा के ग्राम बाकी, चौकी दोकड़ा द्वारा ग्राम जुड़वाईन, थाना तपकरा के ग्राम लावाकेरा, जुनाडीह, सेमरताल, थाना पत्थलगांव के ग्राम गाला में चलित थाना/जनचौपाल लगाकर उक्त एप्प का प्रचार-प्रसार किया, साथ ही अन्य महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया।
अभिव्यक्ति एप्प के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टाल करना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु एप्प में साईन इन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ.टी.पी. आयेगा उसे एप्प में डालना है और व्हेरीफाई ओ.टी.पी. बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। उक्त एप्प के माध्यम से महिलायें एवं बालिकायें कहीं से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है एवं दर्ज शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकती हैं।
अपील : जशपुर पुलिस अपील की है कि सभी महिलाएं एवं बालिकायें अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here