Home छत्तीसगढ़ महंगी मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने दोस्तो ने कर दी दोस्त की...

महंगी मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने दोस्तो ने कर दी दोस्त की हत्या, आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए मृतक के शव को जंगल में फेंका , शव की पहचान को छुपाने के लिए पेट्रोल से जलाया एवं गलाने के लिए नमक का किया प्रयोग

97
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । महंगी मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने दोस्तो ने मिलकर दोस्त की हत्या कर दी। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए मृतक के शव को जंगल में फेंका यही नहीं शव की पहचान को छुपाने के लिए पेट्रोल से जलाया एवं गलाने के लिए नमक का प्रयोग किया। जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने आज पत्थगांव थाने मे प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
आपको बता दें प्रार्थी सनक साय यादव उम्र 47 साल निवासी कोलढोड़ी थाना पत्थलगांव ने दिनांक 17.07.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ईसका लड़का इकबाल यादव उम्र 23 साल घटना दिनांक 09.07.2022 के रात्रि 8:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है, वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा पता-तलाश किया गया, जो पता नहीं चलने पर पत्थलगांव में गुम इंसान क्रमांक 42/2022 कायम कर पतासाजी में लिया गया।
उक्त गुम इंसान की पतासाजी दौरान पाकपानी केराकछार निवासी नितिन बखला से पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा इकबाल यादव की मोटरसाइकिल KTM ड्यूक बाइक को अपने अन्य 03 साथियों के सहयोग से मिलकर दिनांक 07.07.2022 को चोरी करने की योजना बनाया था।
उक्त योजना को अंजाम देने के लिए दिनांक 09.07.2022 को इकबाल यादव को मेला घुमाने के बाद अपने साथ पार्टी करने के लिए विनय भगत, नितिन बखला, वीरेंद्र बखला तथा अन्य 06 अपचारी बालक मिलकर ग्राम करमीटिकरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गए और इकबाल यादव को नशे की गोली खिलाया। इकबाल यादव के बेहोश होने पर उक्त सभी आरोपीगणों द्वारा उसकी हत्या करने में तकिया और लकड़ी आदि का प्रयोग किया गया, इकबाल यादव की हत्या करने के बाद उसके शव को मैनपाट रोड ग्राम कुमरता पहाड़ जंगल में ले जाकर फेंक दिए, एवं 03 दिन बाद आरोपियों द्वारा पुनः साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेट्रोल डालकर जला दिए साथ ही नमक का प्रयोग किये। आरोपियों ने मृतक के मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक के कलर को कांसाबेल में ले जाकर बदल दिये।
मैनपाट रोड कुमरता जंगल में शव मिलने पर गुमशुदा इकबाल यादव के परिजनों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो मृतक इकबाल यादव का शव होना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 225/2022 धारा 302, 201, 120 (बी), 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसडीओपी पत्थलगांव मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी विनय भगत उम्र 21 साल निवासी सुखरापारा थाना पत्थलगांव, नितिन बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी केराकछार, वीरेंद्र बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी थाना पत्थलगांव को दिनांक 24.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में सम्मिलित अन्य 06 अपचारी बालकों से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here