Home छत्तीसगढ़ एटीएम बदल कर लाखों रुपए ठगी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस...

एटीएम बदल कर लाखों रुपए ठगी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन, घटना में प्रयुक्त XUV कार, 01 देशी कट्टा, 03 मैग्जीन, 01 राउंड एवं 06 नग मोबाइल जब्त

251
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । एटीएम बदल कर लाखों रुपए ठगी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन, घटना में प्रयुक्त XUV कार, 01 देशी कट्टा, 03 मैग्जीन, 01 राउंड एवं 06 नग मोबाइल जब्त किया है।
दिनांक 26.03.2022 को प्रार्थी नवीन कुजूर निवासी डीपाटोली ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसबीआई एटीएम कुनकुरी में वह उक्त दिनांक के 10:30 बजे से 11:00 बजे के मध्य एटीएम से पैसा निकाल रहा था, उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे आकर पैसा निकालने का तरीका बताते हुए एटीएम कार्ड को चेंज कर दियाऔर 17,500/- की ठगी कर लिए।
दिनांक 24.05.2022 को प्रार्थी भूलेश्वर यादव निवासी चुल्हापानी हर्राडांड निवासी ने थाना कुनकुरी आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की एचडीएफसी बैंक कुनकुरी में वह पैसा निकाल रहा था उस दौरान उसके पास 04 अज्ञात लोग आकर पैसा निकालने का तरीका बताते हुए एटीएम कार्ड की बदली कर लिए उससे 75000/ रुपए की ठगी कर लिए।
दिनांक 25.05.2022 को प्रार्थिया अंशुमाला कुजूर निवासी गडाकाटा की थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह SBI एटीएम में पैसा निकाल रही थी उस समय अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर पैसा निकालने का तरीका बताते हुए एटीएम को बदली कर 97,500/ रुपये की ठगी कर लिए। उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी एवं धर-पकड़ हेतु सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया सीसीटीवी फुटेज में 4 व्यक्ति मिलकर बातो में उलझाकर एटीएम कार्ड की बदली करते हुए ठगी करते दिखाई दे रहे है, एवं वाहन क्रमांक BR 01 FM 5333 ठगी करने आते थे जो सीसीटीवी में कैद है।
उक्त आरोपीगण अंबिकापुर सीतापुर क्षेत्र में भी ठगी किए थे जो उक्त आरोपियों की धर-पकड़ हेतु अंबिकापुर से पुलिस टीम रवाना कर आरोपी राजेश कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी थालीबाजार नवादा(बिहार), निशांत कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी पचाड़ा नवादा, दीपक कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी नवाजगढ़ नवादा, राहुल कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी पचाड़ा नवादा को गिरफ्तार कर आरोपियों से कई एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन, घटना में प्रयुक्त XUV कार, 01 देशी कट्टा, 03 मैग्जीन, 01 राउंड एवं 06 नग मोबाइल जब्त किया गया है, एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अंबिकापुर जेल भेजा गया है।
थाना कुनकुरी के उपरोक्त तीनों अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु प्रोडक्शन वारंट जारी कर अंबिकापुर जेल से लाकर उपरोक्त तीनों आरोपी को दिनांक 25.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैकरा, आर. अमित एक्का, संजय राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here