Home खेल धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान, 2 साल...

धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान, 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय खेल रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग में

158
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे थे। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे या नहीं। यदि खेलेंगे तो क्या कप्तान होंगे या नहीं? ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके। मगर अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here