Home राज्यों से हैवानियत की हदें पार : डायन करार देकर तीन महिलाओं समेत चार...

हैवानियत की हदें पार : डायन करार देकर तीन महिलाओं समेत चार को जबरन पिलाया मल-मूत्र, गर्म सलाखों से भी दागा

339
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दुमका । झारखंड के दुमका में डायन का आरोप लगाकर एक परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों को भयावह तरीके से प्रताडि़त किये जाने का मामला सामने आया है। जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत असवारी गांव के दबंगों ने इन चारों को जबरन मल-मूत्र पिलाया और उन्हें लोहे की गर्म छड़ों से दागा। यहां दबंगों का खौफ इस तरह है कि प्रताडि़त लोग पूरी रात घंटों तक दर्द से तड़पते रहे, लेकिन वे न तो पुलिस के पास जाने की हिम्मत जुटा पाये और न किसी को इस बारे में बता पाये। रविवार को किसी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद चारों पीडि़तों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बताया गया कि बीती रात ज्योतिन मुर्मू नामक व्यक्ति ने गांव के लोगों की बैठक बुलाई। इसमें श्रीलाल मुर्मू के घर की तीन महिलाओं को डायन करार दिया गया। कहा गया कि इनके जादू-टोने की वजह से गांव के पशु और बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके बाद करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया।
परिवार की तीन महिलाओं सोनामनी टुडू, रसी मुर्मू, कोसा टुडू के साथ-साथ श्रीलाल मुर्मू की बुरी तरह पिटाई की गई। इसके बाद इन चारों को पकडक़र उनके मुंह में जबरन मल-मूत्र डाला गया। हमलावरों ने उन्हें गर्म छड़ों से दागा। चारों लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आया। उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो पूरे परिवार का कत्ल कर दिया जायेगा। रविवार सुबह एक बार फिर हमलावर आये और उनकी दोबारा पिटाई की।
इस बीच सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम गांव भेजी गयी। चारों लोगों को पहले सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिर इनकी गंभीर हालत को देखते हुए देवघर स्थित अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here