Home कोरबा तेज रफ्तार पिकअप ने युवक की ली जान, पुलिस भर्ती के लिए...

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक की ली जान, पुलिस भर्ती के लिए दोस्तों के साथ कर रहा था प्रैक्टिस, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

171
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

कोरबा । कोरबा जिले के तुमान-सक्ती मार्ग पर ग्राम ढोढातराई के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक की जान ले ली। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। युवक प्रहलाद धोबी 22 वर्ष आज तडक़े 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इधर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है। सूचना पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रहलाद धोबी तुमान का रहने वाला था। वो कॉलेज का छात्र है। हर दिन की तरह आज सुबह भी वो अपने दो दोस्तों सुरेंद्र कंवर और अमित कंवर के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। वो पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था, इसलिए रोज रनिंग प्रैक्टिस करता था, ताकि फिजिकल परीक्षा में पास हो सके। तीनों दोस्त दौड़ लगा रहे थे। उसके दोनों दोस्त आगे थे और सबसे पीछे प्रहलाद दौड़ रहा था। इसी दौरान गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर ढोढातराई मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 ए एस 3970 ने प्रहलाद को अपनी चपेट में ले लिया। सडक़ हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो रहा था, लेकिन प्रहलाद के दोस्तों सुरेंद्र और अमित ने अन्य राहगीरों की मदद से उसे पकड़ा। लोगों ने डायल 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। इधर लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। लोग युवक के शव को सामने रखकर चक्काजाम पर बैठे हैं। लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here