Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : ईंस्टाग्राम एप में निजी फोटो वायरल करने की धमकी...

बड़ी खबर : ईंस्टाग्राम एप में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर ब्लैकमेल करने वाला झारखण्ड का अंतर्राज्यीय आरोपी सीताराम कपरदार गिरफ्तार, प्रार्थी के पुत्र व उसकी महिला मित्र की निजी फोटो को ईंस्टाग्राम में वायरल कर, कर रहा था ब्लैकमेल

156
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । प्रार्थी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पुत्र को दिनांक 16.09.2022 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया एप ईंस्टाग्राम पर एकाउंट हेक कर उसी एकाउंट से निजी फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की जा रही थी। प्रार्थी के पुत्र तथा उसकी महिला मित्र की फोटो को मोडिफाई कर उसके एकाउंट से जुड़े लोगो को भेज कर वायरल करने की धमकी देते हुए क्यू.आर. कोड एवं लिंक के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही थी एवं पैसे नहीं देने पर अज्ञात आरोपी द्वारा लगातार बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 291/22 धारा 384, 507 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी गंज को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी के पुत्र तथा उसकी महिला मित्र से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। ईंस्टाग्राम एप के जिस आई.डी. व मैसेज तथा मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उक्त आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी द्वारा पैंसे की मांग करने हेतु भेजे गये खाते, क्यू.आर. कोड एवं लिंक जिनमें प्रार्थी के पुत्र द्वारा पैसे जमा किये गये थे , के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण व बैंक खातों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आरोपी की लोकेशन चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की 04 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर व ईंस्टाग्राम आई डी. के नाम व पते फर्जी थे। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के दिल्ली के न्यू फैण्ड्स लाइब्रेरी के पास लाडोसराय में होने के अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी सीताराम कपरदार निवासी झारखण्ड को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देते हुए पैसे की मांग करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया की वह वर्ष 2018 में सिंदरी झारखण्ड से बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पास आउट होकर बोकारो स्टील प्लाॅट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने आईसीआईसीआई बैंक में रिकवरी एजेण्ट का काम किया तथा पिछले 04 माह से महादेव एप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खेलना शुरू किया था । इसी दौरान यू-ट्यूब से इंस्टाग्राम आईडी हैक करना सीखकर लोगों के इस्टाग्राम को हैक कर ब्लैकमेल कर क्यूआर कोड भेजकर पैसे की मांग करने लगा तथा उक्त पैसे से महादेव एप मे आनलाईन सट्टा की आईडी से क्वाईन लेकर सट्टा खेलता था। आरोपी के मोबाईल से महत्वपूर्ण जानकारियों मिली है, आरोपी द्वारा लिंक के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से ब्लैकमेल कर पैसे लिये जाने की जनकारी प्राप्त हुई है, जिस संबंध में पीड़ितों से जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here