Home छत्तीसगढ़ राजधानी से बड़ी खबर : महाराजा मैगी प्वाइंट के संचालक की हत्या...

राजधानी से बड़ी खबर : महाराजा मैगी प्वाइंट के संचालक की हत्या करने वाले दोनों कर्मचारी गिरफ्तार, अपने मालीक को डण्डा एवं लकड़ी का बत्ता से शरीर के विभिन्न हिस्सो मे अनगिनत बार वार कर उतारा मौत के घाट

249
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रहा है। महाराजा मैगी प्वाइंट के संचालक की हत्या करने वाले दोनों कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी अपने मालीक को डण्डा एवं लकड़ी का बत्ता से शरीर के विभिन्न हिस्सो मे अनगिनत बार वार कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गये थे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेमरी व्ही.आई.पी रोड स्थित महाराजा मैगी प्वाइंट में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में मृतक की पहचान महाराजा मैगी प्वाइंट के संचालक अजय गोस्वामी पिता स्व. मनहरण गोस्वामी उम्र 45 साल निवासी टेमरी थाना माना रायपुर के रूप में की गई साथ ही टीम के सदस्यों को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक अजय गोस्वामी के मैगी प्वाइंट में काम करने वाले कर्मचारी सागर सिंह सैय्याम उर्फ कृष्णा एवं चिन्मय साहू उर्फ चिंटू जो मूलतः म.प्र. एवं ओड़िसा के निवासी है उनके द्वारा ही किसी बात को लेकर अजय गोस्वामी की डण्डा एवं बत्ता से मारकर हत्या की गई है तथा दोनों फरार हो गये है।
टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में जाकर दोनों आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया तथा दोनों को भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड में चिन्हांकित कर पकड़ा गया जो फरार होने की फिराक में थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों अजय गोस्वामी के महाराजा मैगी प्वाइंट में काम करते थे एवं वहीं रहते थे। काम के दौरान अजय गोस्वामी उन्हें हमेशा परेशान करता था तथा अधिक समय तक काम लेता था तथा कुछ महीनों से दोनों को पैसा भी नहीं दिया था। दोनों के द्वारा अजय गोस्वामी से लगातार अपने पैसों की मांग भी की जा रहीं थी, मंगलवार को दोनों उक्त स्थान में आराम कर रहे थे इसी दौरान अजय गोस्वामी आया और दोनों को काम करने बोला जिस पर दोनों के द्वारा आज छुट्टी है कहकर काम करने से मना करने पर अजय गोस्वामी दोनों के साथ डण्डे से मारपीट करने लगा जिस पर दोनों आरोपी आवेश में आकर अजय गोस्वामी के हाथ से डण्डा छीनकर एवं पास रखें लकड़ी के बत्ता से अजय गोस्वामी के सिर एवं शरीर के अन्य भागों में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिये तथा फरार होने की फिराक में बस स्टैण्ड चले गये।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 10,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं लकड़ी का बत्ता जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 273/22 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
सागर सिंह सैय्याम उर्फ कृष्णा पिता दिरदार सिंह सैय्याम उम्र 22 साल निवासी ग्राम नंदोरा थाना नंदोरा जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.)। हाल पता- महाराजा मैगी प्वाइंट व्ही.आई. रोड़ टेमरी माना रायपुर एवं चिन्मय साहू उर्फ चिंटू पिता शंखधर साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम बांके थाना मोहनपाली जिला सम्बलपुर ओड़िसा। हाल पता – महाराजा मैगी प्वाइंट व्ही.आई. रोड़ टेमरी माना रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here