Home छत्तीसगढ़ सुपेला पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पैसे...

सुपेला पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनेदेन को लेकर दोस्तो ने ही की थी हत्या, मृतक के शव के कई टूकड़े कर अलग-अलग स्थानों में फेंका

217
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

भिलाई । भिलाई सुपेला के स्मृति नगर में रहने वाले युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारों ने युवक को मारकर उसके शरीर के 10 से अधिक टूकड़े कर अलग- अलग स्थानों पर फेंका था। बता दें कि 17 अक्टूबर को चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में नितेश डाहिरे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई नीलेश डाहरे जो कि स्मृति नगर कालोनी में रहता है 7 अक्टूबर से लापता है तथा फोन भी बंद है। सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर लापता नीलेश की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पता तलाश के दौरान आस-पास के लोगो व नीलेश के साथी मित्रो से पूछताछ किया पर कुछ भी पता नही चल पा रहा था। वहीं उसकी एक्टीवा भी गायब थी। मामले में कुछ संदेह होने से थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को अवगत कराया गया। मामले में किसी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए टेक्नीकल साक्ष्यो का सहारा लिया। निलेश की कॉल डिटेल निकलवाने पर उसके अवलोकन पर काफी अजीब चीजें देखने को मिले। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेजा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में 8 सदस्यी थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम का गठन कर पता तलाश में लगाया गया। टीम के द्वारा सिमगा के ग्राम कचकोन में ही केम्प कर घटना से जुड़े व सीडीआर में मिले तथ्यो के आधार पर सूक्ष्म इन्वेंस्टीगेशन किया गया। मामले से जुड़े 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया सभी संदेही बहुत ज्यादा शातिर व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग थे। पूरे क्षेत्र में इनके नाम का खौफ था। बहुत मशक्कत के बाद 6 में से 3 आरोपी टूट गये और नीलेश को भिलाई से अपहरण कर लाकर हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने घटना कबूल तो कर लिया था परन्तु आरोपियों ने जो घटना का स्वरूप पुलिस को बताया वो पुलिस टीम को पच नही रही थी और न ही आरोपियो के निशानदेही पर मृतक का शव अथवा हथियार था कोई भी साक्ष्य बरामद नही हो पा रहे थे। पुलिस टीम के हाथ अब भी पूरी तरह से खाली थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिली जिसके आधार पर आरोपियों से पुन: पूछताछ किये जाने पर आरोपियों ने घटना कबूल किया और बताया कि नीलेश से उक्त सभी आरोपियों का दोस्त था। जो अपने फरारी के समय भी नीलेश के पास आकर ठहरते थे। अरोपियों ने पुलिस को बताया कि ज्ञात हो कि उक्त घटना में शामिल आरोपी मोण्टू व वरूण से मृतक नीलेश ने करीब 1 लाख 60 हजार रूपये भी ले रखे थे साथ ही मोण्टू का एक एक्टीवा भी अपने पास रखा था, जो दे नही रहा था। जब भी ये एक्टीवा लेने जाते थे तो नीलेश पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देता था। इसी बात से नाराज होकर मोण्टू, जो कि एक कुख्यात अपराधी है ने अपने गैंग के वरूण, भोजराम व अन्य के साथ मिलकर किराये की एक अर्टिका कार बुक कर भिलाई आकर मृतक नीलेश को 7 अक्टूबर को अपहरण कर ग्राम कचकोन(सिमगा) में एक नर्सरी में ले गये जहां उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद कचकोन निवासी मनीष के घर लाकर मृतक के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हे अलग-अलग चार बोरों में भर कर अलग-अलग स्थानो पर डिस्पोज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपीगण से अलग-अलग जगहो से 2 नग नकली पिस्टल, तलवार, चाकू, फरसा और कई अलग-अलग तरह के हथियार बरामद किये है। बताया जाता है कि

आरोपीगण जिनके विरूद्ध आस-पास क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कुछ भी बोलने से डरता है। इसने अपने जैसे ही एक अपराधियों की गैंग बना रखी है जो इसके जैसे ही कट्टर अपराधी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक नीतेश के शव का धड़ का एक भाग महासमुंद से करीब 150 किमी दूर नेशनल हाईवे से लगे पहाड़ जंगल से बरामद कर लिया है। वहीं अन्य हिस्सो की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने मामले में अब तक 6 मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ मोण्टू पिता कृष्णा महेश्वरी,हरेन्द्र उर्फ फोकली पिता कृष्णा महेश्वरी,वरूण सोनकर पिता भगतराम सोनकर,भोजराम निषाद पिता पुरूषोत्तम निषाद,मनीष राव गायकवाड़ पिता संतोष राव एवं भूपत साहू पिता गणेश साहू सभी निवासी कचकोन थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ धारा:- 302, 364, 201, 120बी, 147, 148, 342, 109 के तहत कार्यवाही की है। वहीं कुछ संदेही की तलाश अब भी पुलिस कर रही है। जिन्हे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। 72 घण्टो तक लगातार संचालित इस आपरेशन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरी. युवराज देशमुख, एल.एस. वर्मा, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विकास तिवारी, तुषार, आशीष यादव, जयनारायण यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here