Home कोरबा शराब के नशे में डॉक्टर ने महिला को मारे थप्पड़ : अस्पताल...

शराब के नशे में डॉक्टर ने महिला को मारे थप्पड़ : अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर को जारी किया कारण बताओ नोटिस

149
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में एक डॉक्टर ने महिला को तमाचे जड़ दिए। बीपी लो होने पर महिला इलाज कराने आई थी। मगर डॉक्टर उसे थप्पड़ मारने लगा। बेट ने बार-बार इसका विरोध किया। इसके बावजूद वह नहीं माना और एक के बाद एक थप्पड़ जड़े। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर ये कहते भी दिखाई दे रहा है कि क्यों पी ली है रे इतना। मामला मेडिकल कॉलेज का है। जानकारी के मुताबिक, गेरवानी निवासी सुखमती की तबीयत मंगलवार रात को बिगड़ गई थी। उसे बीपी लो होने की शिकायत थी। जिसके बाद उसके परिजन किसी तरह से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। उस दौरान रात के वक्त कैजुअल्टी ड्यूटी पर डॉ गणेश कंवर मौजूद था। बताया गया कि महिला का इलाज करने डॉ.गणेश ही आया। महिला को बेड़ पर लेटा दिया गया था। लेकिन डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जडऩा ही शुरू कर दिया। कहने लगा कि क्यों इतना पी ली है। उस वक्त महिला का बेटा श्याम कुमार डॉक्टर को बोला कि साहब मेरी को मां मत मारिए। फिर भी वह नहीं माना और उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो अब वायरल है। बाद में महिला को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। अभी उसका इलाज जारी है। ये भी कहा जा रहा है कि जिस वक्त डॉक्टर ने महिला को मारा, उस वक्त वह होश में ही नहीं थी। उधर इस मामले में मरीज के बेटे श्याम कुमार ने बताया कि मां की तबीयत देर रत बिगड़ गई। हमने 108 एंबुलेंस को फोन भी किया था। मगर एंबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद हम टैक्सी करके अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने वहां मेरी मां को ही कई थप्पड़ मार दिए। मैंने उनसे अनुरोध किया, फिर भी वह नहीं माने। बताया जा रहा है कि महिला ने भी शराब पी रखी थी। जिस वजह से उसका ब्लड प्रेशर डाउन हुआ। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम का कहना है कि नोटिस जारी कर दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here