Home छत्तीसगढ़ सोना के व्यवसाय में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ो...

सोना के व्यवसाय में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले यूपी के तीन ठग गिरफ्तार, फरार दो आरोपियो की पुलिस कर रही तलाश

271
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । सोना के नाम पर कई लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले यूपी के तीन ठगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं फरार दो आरोपियो की पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है।
आपको बता दें शिवकुमार अग्रवाल ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 02ए अग्रोहा सोसायटी रायपुर का निवासी है। प्रार्थी की पत्नि रानी अग्रवाल के नाम व स्वामित्व का एक भूखण्ड हजार स्कावयर फीट के विक्रय के संबंध में अनिल वर्मा पिता जगमोहन प्रसाद वर्मा से प्रार्थी का परिचय हुआ था कि अनिल वर्मा के द्वारा उक्त भूमि को 21 लाख रूपये में खरीदने का सौदा हुआ। अनिल वर्मा ने अपनी पत्नी अंजली सोनी के नाम पर रजिस्ट्री के समय 05-05 लाख रूपये के 02 चेक तथा 11 लाख रूपये का 01 चेक प्रार्थी की पत्नि रानी अग्रवाल के नाम पर दिया। अंजली सोनी के द्वारा दिये गए 05-05 लाख रूपये के दोनों चेक में 10 लाख रूपये उसकी पत्नि रानी अग्रवाल के खाते में प्राप्त हुई किन्तु 11 लाख रूपये के चेक के संबंध में अनिल वर्मा उसकी पत्नि अंजली सोनी एवं जयनारा के द्वारा प्रार्थी के घर आकर अनिल वर्मा ने प्रार्थी को कहा कि मुझे अभी बडी रकम की जरूरत है इसलिए आप मेरे घर के रजिस्ट्री पेपर रख लीजिये और 10 लाख रूपये हमें दे दीजिए मैं आपको एक साथ 21 लाख रूपये आर.टी.जी.एस. के माध्यम से वापस कर दूंगा तथा अपने रजिस्ट्री वापस ले लूंगा। जिस पर अंजली सोनी के द्वारा प्रार्थी की पत्नि को 10 लाख रूपये का चेक दिया गया इनकी बातो पर भरोसा करते हुए प्रार्थी एवं उसकी पत्नि ने इनको 10 लाख रूपये दे दिये। प्रार्थी जब अनिल वर्मा से अपने पैसो के संबंध में उसकी राज ज्वेलर्स दुकान पर जाकर बात की गई उस समय दुकान में जय कुमार नारा और अखिलेश उर्फ भोला मौजूद थे। जय कुमार नारा के द्वारा प्रार्थी को समझाते हुए कहा गया कि अभी अनिल वर्मा को और पैसो की जरूरत है क्योंकि अनिल के द्वारा दिल्ली से थोक में सोना लाकर रायपुर में बेचने का प्लान है अगर आप भी कुछ और पैसे अनिल के व्यवसाय में लगाते हो तो अच्छा खासा लाभ मिलेगा जयनारा के द्वारा मुझसे कहा गया कि उसने भी 30 लाख रूपये अनिल के काम में लगाएं है। जयनारा और अनिल ने कहा कि प्रार्थी को 07 लाख रूपये दे दो मैं आपको 08 लाख रूपये कमाई के साथ वापस करूंगा। जिस पर प्रार्थी 07 लाख रूपये आर.टी.जी.एस. के माध्यम से दिनांक 28.02.2022 को अनिल वर्मा को दिया गया तथा दीवाली से पहले अनिल वर्मा एवं जय कुमार नारा प्रार्थी के घर आये और बोले कि सोने का भाव बढ़ रहा है। 05 लाख रूपये कम पड रहे है आप 05 लाख रूपये सोने खरीदी के लिये मिला दो जो भी कमाई होगी उसमें बराबर मिलेगा। जिस पर प्रार्थी द्वारा पुनः नगद 05 लाख रूपये अनिल और जय कुमार नारा को दे दिया गया। दीपावली के बाद जब प्रार्थी राज ज्वेलर्स गया तो उसे जानकारी मिली कि अनिल वर्मा अपनी पत्नी अंजली सोनी और उसके दोनो सालो जय कुमार नारा एवं अखिलेश सिंह के साथ रायपुर छोडकर भाग गया है।
इसी प्रकार आरोपियों द्वारा अन्य 09 लोगो को भी कम दाम में सोना देने, सोने के व्यवसाय में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा तथा कम करैट के सोना को 23 कैरेट का बताकर बिक्री कर प्रार्थियों से लाखों रूपये प्राप्त किया गया है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा 10 प्रार्थियों से लगभग 01 करोड़ रूपये की राशि की ठगी की गई है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 436/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसकी पत्नि से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से भी आरोपियों की पतासाजी करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी श्रीमती अंजली वर्मा उर्फ अंजली सोनी, अखिलेश सिंह उर्फ भोला एवं जयकुमार नारा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ठगी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया कि वे लोगों को अपने में झांसे में लेकर शिकार बनाने के लिये ही महावीर नगर में ज्वेलर्स का दुकान खोले थे जिससे पीड़ित आसानी से उनकी बातों में आ जाते थे तथा उन पर भरोसा कर लेते थे जिसका फायदा उठाकर आरोपियान पीड़ितों को अपना शिकार बनाकर रकम प्राप्त कर लेते थे।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की नगदी रकम 55,000/- रूपये, सोने के जेवरात कीमत लगभग 11,20,000/- रूपये तथा चांदी के जेवरात कीमत लगभग 90,000/- रूपये कुल कीमत लगभग 12,65,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण का मास्टर माइंड सहित कुल 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी
श्रीमती अंजली वर्मा उर्फ अंजली सोनी पति अनिल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बलिया (उ.प्र.) हाल पता- महावीर नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।
अखिलेश सिंह उर्फ भोला पिता स्व. विजय सिंह उम्र 22 साल निवासी बलिया (उ.प्र.) हाल पता – चंदरपुर सन्त कॉलोनी जिला सूरजपुर।
जयकुमार नारा पिता स्व. रमेश कुमार नारा उम्र 40 साल निवासी बलिया (उ.प्र.) हाल पता- महावीर नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here