Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने राजस्व एवं पुलिस विभाग की...

जशपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने राजस्व एवं पुलिस विभाग की हुई बैठक, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता : कलेक्टर, समस्याओं के निराकरण हेतु बेहतर समन्वय कर सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

143
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने हेतु कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर की उपस्थिति में प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक संम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर शांति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु विभिन्न निर्देश दिए। साथ ही जिले में अवैध शराब निर्माण, धान खरीदी, रेत खनन, वाहन दुर्घटना, संप्रदायिक, विभिन्न त्योहार, सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे।
कलेक्टर मित्तल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले में जुलूस, रैली, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा सभी अधिकारी इसका पालन सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले में क्रिसमस एवं नए साल के समय सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डॉ मित्तल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को प्रभावी समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस हेतु सभी आपसी समन्वय से समाधान के बेहतर रास्ता निकालें। जिससे किसी को अनावश्यक परेशानी ना हो साथ ही समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी अम्लों को सजग रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे जिले में घटित होने वाली किसी भी घटना की सूचना तत्काल प्राप्त हो सके। इस हेतु सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस को प्रत्येक गतिविधि की जानकारी होनी चाहिये इस हेतु सूचना तंत्र को मजबूत करने एवं आमजनों से परस्पर जुड़े रहने के निर्देश दिए। जिससे उनका सहयोग प्रशासन व पुलिस को प्राप्त हो। साथ ही ऐसी घटनाओं का तत्काल निराकरण एवं पुनरावृत्ति पर रोक लगाया जा सके।
कलेक्टर ने जिले में हो रहे धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवागमन पर रोक लगाने हेतु संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण व तस्करी, पर नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग का समन्वय बेहद जरूरी है। साथ ही इस कार्य में समाज के हर वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। एसपी ने कहा कि सभी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और ताल-मेल से संवेदनशील परिस्थितियों का समाधान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here