Home छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, विगत दिनों थाना फरसाबहार...

जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, विगत दिनों थाना फरसाबहार क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, हत्या करने के पीछे की कहानी जानकर हैरान हो जायेंगे आप, पढ़िये पूरी खबर

330
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। विगत दिनों थाना फरसाबहार क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है।
आपको बता दें दिनांक 20/01/2023 को ग्राम डुमरिया के सरपंच ने अन्य ग्रामीणों के साथ थाना फरसाबहार में उपस्थित आकर सूचना दिया कि उनके ग्राम के खटंगा नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है उसकी उम्र लगभग 30 साल का है। मृतक के माथे में गहरा चोंट है, सफेद रंग का शर्ट पहना है, काले रंग का पैंट पहना है, पैरों में जूता एवं नारंगी रंग का छिंटदार साड़ी गर्दन पर लपेटा हुआ है, उसके कुछ दूरी पर कुरकुरे का खाली पैकेट 03 नग, डिस्पोजल गिलास एवं पास में एक बड़ा पत्थर रखा है, जिसपर खून लगा हुआ है, उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जाॅंच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डाॅक्टर द्वारा मृतक की मृत्यू हत्या करने से होना लेख किया गया है।
डाग स्कवायड की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा एफएसएल अधिकारी द्वारा किया गया। अज्ञात मृतक एवं आरोपियों की पता-तलाश करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्ती/पहचान हेतु सीमावर्ती थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम, रायगढ़ जिला के सीमावर्ती ग्राम, ओड़िसा राज्य के विभिन्न ग्राम के ग्रामीणों को फोटो दिखाकर पहचान हेतु प्रयास किया गया साथ ही समस्त व्हाट्सअप बीट ग्रुप में भी भेजा गया था। जिसके बाद अज्ञात शव की पहचान बेस्कीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ निवासी आनंद राम पैंकरा के रूप में हुई, जिसे उसी गांव के रहने वाले व्यक्तियों ने पहचाना।
विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से प्रकरण के संदेही आरोपीगण पदुमलाल पैंकरा एवं करमचंद पैंकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 20.01.2023 को पदुमलाल पैंकरा अपने घर में मुर्गा बना रहा था उसी समय गांव का रहने वाला आनंद राम पैंकरा उसके घर में आया और कुछ देर बाद इसके माॅं के कमरे में प्रवेश कर अंदर से दरवाजा बंद कर माॅं के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहा था, उसी समय वह दरवाजा को धक्का देकर अपनी माॅं के पास गया। आनंद राम पैंकरा वहां से निकलकर भाग गया। आनंद राम पैंकरा ने अपनी माॅं के साथ हुये कृत्य को अपने मित्र करमचंद पैंकरा को बताया और उक्त दोनों के मध्य उसी दिनांक को आनंद राम पैंकरा को मार डालने की बात हुई। पदुमलाल पैंकरा अपने दोस्त करमचंद पैंकरा के साथ एक व्यक्ति का मोटर सायकल लेकर आनंद राम पैंकरा को मोटर सायकल में बैठाकर एक ग्रामीण के घर में शराब पिलाने ले गया, 01 बाॅटल शराब को वहीं पर उन्होंने मिलकर पिया एवं 01 बाॅटल लगभग शराब को पाॅलीथीन में लेकर तीनों मोटर सायकल से औरीजोर रास्ते से होते हुये गये, रास्ता में पड़ा छिंटदार साड़ी मिला उसको उठाते हुये गंझियाडीह चौक के पास जाकर हाॅटल में नास्ता कर तीनों डुमरिया खटंगा नाला के पास रूके, वहां मोटर सायकल को खड़ी कर कुछ दूरी पर खेत में बैठकर अपने पास रखे शराब को पीये, शराब पीने के बाद करमचंद पैंकरा ने पास में रखे साड़ी कपड़ा से आनंद राम पैंकरा के गले में जोर से लपेट दिया। आनंद राम के अचेत अवस्था में होने पर वहीं पास में पड़ा पत्थर से पदुमलाल पैंकरा ने आनंद राम के सिर में पटकरकर हत्या कर दिया। खून के धब्बे उनके पहने कपड़ों में लग गया था जिसे उन्होनें छिपाकर रखना बताये। आरोपियों का यह कृत्य धारा 302, 201 भा.द.वि. का पाये जाने पर आरोपी पदुमलाल पैंकरा उम्र 25 साल एवं करमचंद पैंकरा उम्र 20 साल दोनों निवासी ग्राम बेस्कीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.)को दिनांक 29.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक ओमप्रकाश कुजूर, उ.नि. बंशनारायण शर्मा, उ.नि. प्रदीप सिदार, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 87 हरिशंकर राम, आर. 681 रामसागर नायक, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 679 रूबेन तिग्गा, आर. 584 शिवपूजन साय, आर. 59 नंदलाल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here