Home छत्तीसगढ़ यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की दहाड़, दहशत में लोग

यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की दहाड़, दहशत में लोग

202
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

सरगुजा । यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सोनभद्र जिले के शीशटोला नवाटोला के जंगल में बाघ देखे जाने की खबर है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है। कैमरे में उन्मुक्त भाव से चहलकदमी करते दिख रहा बाघ सडक़ के किनारे से होते हुए जंगल की ओर जा रहा है।
दावा किया गया है कि यह वीडियो इसी क्षेत्र का है, जिसे कुछ स्थानीय लोगों ने गुरुवार रात बनाया है।
बाघ की सूचना के बाद खलबली मच गई है। आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोगों को सावधान रहने की सलाह जरूर दी है। गुरुवार रात कुछ लोग बोलेरो से बॉर्डर क्षेत्र में सफर कर रहे थे।
बभनी वन रेंज के महुअरिया से शीशटोला जाने वाले मार्ग पर बड़ादेव स्थल नवाटोला के समीप उन्होंने सडक़ पर बाघ देखा। बोलेरो को किनारे खड़ी कर अंदर से ही एक व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया, जिसमें बाघ सडक़ के किनारे से होते हुए जंगल में घुस गया। बीच-बीच में बाघ गुर्रा भी रहा है।
बाघ के जंगल में जाने के बाद बोलेरो सवार वहां से निकले और गांव पहुंचकर सूचना दी। कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर वनक्षेत्र में बाघ भटक कर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद बिहारपुर चांदनी में बाघ देखा गया और वहां एक व्यक्ति पर हमला भी किया था।
छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर रेंज के डिप्टी रेंजर शिवनाथ ठाकुर का कहना है कि बाघ देखे जाने की सूचना मिल रही है। बिहारपुर चांदनी छत्तीसगढ़ में भी सूचना मिली है, लेकिन अभी तक विभाग को दिखाई नहीं दिया है। कहा कि सतर्क रहने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here