Home राष्ट्रीय मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं, सांसदी जाने के बाद राहुल...

मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं, सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान

280
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

नई दिल्ली । लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ वहीं, राहुल की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेस आक्रामक है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल गांधी से डरी सरकार का फैसला करार दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि, नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी।
कमलनाथ ने आगे कहा, आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है। लेकिन एक बात अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे, लेकिन उससे इंदिरा गांधी मजबूत ही हुई थी, कमजोर नहीं। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इंसाफ होकर रहेगा।
राहुल गांधी सदस्यता की रद्द करने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं, हम इनसे लड़ेंगे और जीतेंगे। आज का दिन देश में काला दिवस के नाम से जाना जाएगा। सदन व देश में सच बोलने की आजादी तक नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से राहुल गांधी के साथ खड़ी है।
पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा, यह संवैधानिक ढांचे को बर्बाद करने और अहंकार में डूबकर सच की आवाज दबाने का षड्यंत्र है। हमें मिलकर अब तो न्याय को भी बचाना होगा। ताकि, विश्वास बना रहे। भारत के भविष्य, लोकतंत्र की मजबूती और संविधान को बनाए रखने के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है।
ज्ञात हो कि गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा मोदी सरनेम पर की गई विवादित टिप्पणी पर दो साल की सजा सुनाई थी, उसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता ही रद्द कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here