Home छत्तीसगढ़ प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा : परीक्षा हाल मे चहेते परीक्षार्थी को...

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा : परीक्षा हाल मे चहेते परीक्षार्थी को नकल कराने का आरोप, जशपुर कलेक्टर जनदर्शन मे हुई शिकायत, देखिये शिकायत की कापी

640
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । पिछले माह 30 अप्रेल को जिला मुख्यालय जशपुर मे प्रयास आवासीय विद्यालय मे प्रवेश के लिये शहर के पांच केन्द्रो मे प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा हाल मे अपने चहेते परीक्षार्थी को नकल कराने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन मे शिकायत की गई है।

जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली सृष्टि गुप्ता पिता स्वतंत्र गुप्ता ने सोमवार 8 मई को कलेक्टर जनदर्शन मे लिखित शिकायत आवेदन करते हुए दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर जनदर्शन मे दिये गये आवेदन के मुताबिक सृष्टि गुप्ता प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा मे शामिल हुई थी। परीक्षा पिछले मे 30 अप्रेल को आयोजिय की गई थी। स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल जशपुर के कक्ष क्रमांक 16 मे वह परीक्षा दे रही थी। बच्ची सृष्टि का आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के लगभग 15 मिनट पहले 01:45 बजे दूसरे कक्ष मे परीक्षा ड्यूटी कर रही एक वीक्षक कक्ष क्रमांक 16 मे परीक्षा दे रही एक बच्ची को नकल कराई है। परीक्षा समाप्ति के बाद बच्ची सृष्टि परीक्षा केन्द्राध्यक्ष संजीव प्रसाद को लिखित आवेदन दी थी। सात दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नह़ीं होने पर बच्ची सृष्टि कलेक्टर जनदर्शन मे आवेदन की है। अब देखना होगा इस मामले मे कार्रवाई होती है या नहीं।

इस मामले मे केन्द्राध्यक्ष संजीव प्रसाद ने बताया कि उन्हे आवेदन मिला है। उन्होंने दूसरे कक्ष मे ड्यूटी कर रही वीक्षक से ओपिनियन लिया है।

आपको बता दें राजीव गांधी प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु जशपुर जिले के कुल 1783 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। रविवार 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय के 5 परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 11बजे से 2 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 1459 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 324 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है, कि राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना (संशोधित) छत्तीगसढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित,प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 09वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं से सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इन विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु राज्य के 9 प्रयास आवासीय विद्यालयों में कुल 1155 सीट निर्धारित है।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रदेश के सम्पूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय, अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत एवं नक्सल प्रभावित (केवल एल.डब्ल्यू.ई.) घोषित जिले अथवा नक्सल प्रभावित जिले के ऐसे भू-भाग जो अनुसूचित क्षेत्र में शामिल नहीं है वहां आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय, अशासकीय शालाओं में अध्ययनत विद्यार्थी आवेदन फार्म भर सकते हैं। विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (कमार, बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, अबूझमाड़िया, पण्डो तथा भुजिया के विद्यार्थियों हेतु सम्पूर्ण प्रदेश क्षेत्र मान्य होगा।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति 53 प्रतिशत, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह 4 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 20 प्रतिशत, सामान्य वर्ग 10 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग हेतु बालक प्रयास रायपुर में 10 सीट एवं अल्पसंख्यक वर्ग की कन्याओं हेतु कन्या प्रयास रायपुर में 10 सीट आरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here