Home छत्तीसगढ़ युवक के खाते से 1 लाख से अधिक रकम पार

युवक के खाते से 1 लाख से अधिक रकम पार

295
0

रायपुर । युवक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 5 बार में 1 लाख 89 हजार 617 रुपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी घनश्याम कुमार राय 36 वर्ष वीर सावरकर नगर हीरापुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी के वाट्सएप पर 4 फरवरी को एक एप आया, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने क्लिक करने को कहा। प्रार्थी द्वारा क्लिक करने पर मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 5 बार में 1 लाख 89 हजार 617 रुपए आहरण कर लिया। जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसकी शिकायत कबीरनगर थाने में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here