Home छत्तीसगढ़ आज बिलासपुर में ‘आप’ की महारैली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और...

आज बिलासपुर में ‘आप’ की महारैली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान होंगे शामिल : डॉक्टर एसकेअग्रवाल, प्रदेशभर से एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना,अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से करेंगे 2023 के चुनाव का शंखनाद, महारैली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक भी होंगे शामिल

151
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

बिलापुर । आज न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। महारैली को लेकर आप लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब महारैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली में आयेगे। छत्तीसगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मॉडल ऑफ गर्वनेंस को पंसद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास मॉडल छत्तीसगढ़ को मिले।
यहां की जनता आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। भारतीय जनता पार्टी के तीन बार के कुशासन और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। जनता को ये लग रहा है कि 15 साल से बीजेपी के कुशासन और लूट को 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार ने तोड़ा है। अब यहां की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी एक विकल्प के तौर में आए। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।
दिल्ली और पंजाब के लोगों ने अपने हक की लड़ाई लड़ी और जो रिकॉर्ड बना वो सबके सामने है। मैं राज्य की जनता को कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के कैडर से ही बदलाव नहीं आएगा। इस मिशन के साथ छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता को जुडऩा पड़ेगा। जो दिल्ली और पंजाब में रिकॉर्ड बना उसे छत्तीसगढ़ की जनता तोड़ सकती है। कल अरविंद केजरीवाल अपने बिलासपुर दौरे के दौरान चुनावी मुद्दे की रूपरेखा को जनता के सामने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखेंगे। भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को को देने जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे की हमें बी टीम कहती है। हम जहां चुनाव लडऩे जाते हैं तो वहां ये आरोप लगते हैं, लेकिन वास्तव में यह जनता तय करती है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में अच्छा मॉडल दिया और लोगों के लिए अच्छा काम किया। यह जनता तय करती है कि हम कौन हैं। उन्होंने कहा, 11 साल के सफर में न केवल दिल्ली में तीन बार हमने सरकार बनाई बल्कि पंजाब भी में हमने सरकार बनाई। गुजरात, गोवा, एमपी और यूपी में हमें अच्छा रिजल्ट मिला है।
कल दुर्ग लोकसभा से करीब 6000 लोग बिलासपुर की रैली में शामिल होंगे यह संख्या अधिक बढ़ सकती है क्योंकि घर घर आम आदमी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाया दिया गया है जिसमें करीब 15000 लोगों ने सहमति दी है ??
प्रख्यात गाँधीवादी समाज सेवक एवं माता रूक्मिणी सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी के नेतृत्व में आज आश्रम डिमरापाल के प्रार्थना भवन में मणिपुर के बिगड़ते हालात पर शांति स्थापना हेतु सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित किया गया । जिसमें समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएँ तथा छात्राएँ सम्मिलित हुई। पद्मश्री सैनी ने मणिपुर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिस्थिति में शांति स्थापना को बेहद जरूरी बताया। इसके लिए सर्वधर्म प्रार्थना व गॉधीजी प्रार्थना की गई। भजन एवं धुन के पश्चात दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद चन्द्र जोशी एवं अन्य शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मणिपुर में शांति स्थापना की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here