जशपुर । पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री हरिशंकर राम, श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमती प्रेमिका खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

उक्त सभी का सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर शुक्रवार 01.09.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर(भा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन एवं निरीक्षक श्री रविशंकर तिवारी द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ मौजूद थे।
