Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय तपकरा थाना...

जशपुर से बड़ी खबर : रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय तपकरा थाना प्रभारी को तपकरा बस स्टैण्ड मे बुलाकर किसी खास मुद्दे को लेकर की बात-चीत, आक्रोशित हैं तपकरा के ग्रामीण, बस स्टैण्ड मे ही हो गई महत्वपूर्ण बैठक, बड़े आंदोलन की तैयारी मे हैं ग्रामीण, पढ़िये पूरी खबर

1474
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले के तपकरा से बड़ी खबर आ रही है। रायगढ़-जशपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद, श्रीमती गोमती साय तपकरा थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे को तपकरा बस स्टैण्ड मे बुलाकर किसी खास मुद्दे को लेकर बात-चीत करने लगी। तपकरा के ग्रामीण थाना प्रभारी के कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोशित हैं ।आज शाम के लगभग 6 बजे सांसद श्रीमती गोमती साय बस स्टैण्ड तपकरा मे तपकरा के सम्मानित ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा कर रही थी इसी बीच तपकरा थाना प्रभारी को तपकरा बस स्टैण्ड बुलाया गया। शाम के लगभग 06 बजकर 10 मिनट पर थाना प्रभारी श्री चौरासे बस स्टेण्ड पहुंचे जहां सांसद श्रीमती गोमती साय ने तपकरा मे हुई चोरी के संबंध मे जानकारी ली। इसके अलावा अन्य मुद्दो पर भी बात-चीत की।

आपको बता दें तपकरा के 11 सम्मानित लोगो के नाम की एक सूची है उस सूची मे 11 सम्मानित लोगो को सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और गुण्डा बताया जा रहा है वहीं 10 लोगो को उस सूची में बताया जा रहा है कि ये लोग आने वाले चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इस सूची मे तपकरा थाना प्रभारी का हस्ताक्षर है। यही वजह है कि तपकरा के ग्रामीण थाना प्रभारी के कृत्य से गुस्से में हैं। इस सूची मे सभी सम्मानित लोगो को गुण्डा बताया गया है। बताया जा रहा है इस सूची को थाना प्रभारी के हस्ताक्षर से एसपी को भेजा गया है। एसपी कलेक्टर को सूची भेजे होंगे। इसी प्रकार कलेक्टर राज्य निर्वाचन आयोग को और राज्य निर्वाचन आयोग उस सूची को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया होगा। सूची मे तपकरा थाना का सील लगा हुआ है जिसमे दिनांक 11/09/2023 अंकित है। यह गोपनिय दस्तावेज न जाने कैसे ग्रामीणों के हाथ लग गई जिससे उन्हें यह जानकारी हो गई की उन्हे गुण्डा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है इसी मुद्दे को लेकर तपकरा के ग्रामीणो ने सांसद श्रीमती गोमती साय से तपकरा थाना प्रभारी को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद आज सांसद श्रीमती साय ने तपकरा थाना प्रभारी को बस स्टैण्ड बुलाया था।

बताया जा रहा है ग्रामीण काफी गुस्से मे हैं और बड़े आंदोलन की तैयारी मे हैं। तपकरा थाना प्रभारी के इस कृत्य के लिये कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल तपकरा थाना से हटाने की बात कर रहे हैं क्यूंकी इस सूची के उजागर होने से उनकी छवि खराब हुई है और चुनाव के समय उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई का डर सताने लगा है।

आपको बता दें तपकरा मे लगातार हो रही चोरी और एक पत्रकार को झूठे केस मे फंसाने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर किरणेश्वर प्रताप सिह को तपकरा थाना के प्रभार से मुक्त कर 12 जुलाई 2023 को इंसपेक्टर हर्षवर्धन चौरासे को तपकरा थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था जबकि 10 अगस्त 2023 को डीआईजी सह एसएसपी डी. रविशंकर द्वारा इंसपेक्टर हर्षवर्धन चौरासे को तपकरा थाना मे पोस्टिंग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here