Home छत्तीसगढ़ द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु जशपुर जिले के तीनों विधानसभा से 30...

द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु जशपुर जिले के तीनों विधानसभा से 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, अंतिम तिथि को किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया नाम वापस

290
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकित 30 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी आज अंतिम दिवस नाम वापसी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 36 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 03 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।
विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र जशपुर में 11, कुनकुरी में 11 तथा पत्थलगांव में 8 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर हेतु विधिमान्य पाए गए अभ्यार्थियों में प्रकाश टोप्पो आम आदमी पार्टी, रायमुनी भगत भारतीय जनता पार्टी, विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, सरहुल राम भगत जनता कांग्रेज छत्तीसगढ़, राजेश लकड़ा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रूपनारायण एक्का बहुजन मुक्ति पार्टी, सुकरू भगत हमर राज पार्टी, प्रदीप खेस्स निर्दलीय, प्रदीप सिंह निर्दलीय, मनोज भगत निर्दलीय एवं शिवप्रसाद भगत निर्दलीय शामिल हैं।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी हेतु विधिमान्य पाए गए अभ्यार्थियों में यू.डी.मिंज इंडियन नेशनल कांग्रेस, लेयोस मिंज आम आदमी पार्टी, विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी, अलबर्ट मिंज हमर राज पार्टी, चारलेश एक्का सर्व आदि दल, दिनेश कुमार भगत बहुजन मुक्ति पार्टी, भगत पैंकरा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, इन्द्रनाथ पैंकरा निर्दलीय, कमलेश्वर राम नायक निर्दलीय, कौशल कुमार ओहदार निर्दलीय, फिलिप्स टोप्पो छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-14 पत्थलगांव हेतु इनोसेंट कुमार बिड़ना उरांव बहुजन समाज पार्टी, गोमती साय भारतीय जनता पार्टी, नेहरू लकड़ा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, राजा राम लकड़ा आम आदमी पार्टी, रामपुकार सिंह ठाकुर इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल कुमार परहा हमर राज पार्टी, सुनील कुमार खलखो बहुजन मुक्ति पार्टी एवं रत्थू राम पैंकरा निर्दलीय शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here