Home छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए...

श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव बगिया में भारी उत्साह का माहौल, पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन

418
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।

मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here