Home छत्तीसगढ़ फिर दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, बीमार बच्चे को लेकर मिलने पहुंचे मजदूर...

फिर दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, बीमार बच्चे को लेकर मिलने पहुंचे मजदूर दंपत्ति से कहा इलाज की होगी पूरी व्यवस्था

234
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं को लेकर बड़े संवेदनशील हैं, जो भी उनके पास समस्या लेकर आता है उसकी हर संभव मदद करने को तत्पर रहते हैं। उनकी इसी संवेदनशीलता की झलक कल के उनके गृह ग्राम बगिया निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान फिर से देखने को मिली, जिससे अब एक मजदूरी कर जीवन चलाने वाले दंपत्ति के बच्चे के गंभीर बीमारी के इलाज की पूरी व्यवस्था की जायेगी। दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम अपने गांव बगिया पहुंचे। यहां काफी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। इन्हीं में दुलदुला ब्लॉक के बम्हनी गांव के खिरोधर और सुषमा भी अपने बेटे को लेकर पहुंचे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर बताया कि उनके जुड़वा बच्चे हुए थे। जिसमें एक बेटा और बेटी है। आज दोनों पांच साल के हो गए है। बेटी तो पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन बेटा शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। उसके पैर के नस में खिंचाव के चलते उसे चलने में दिक्कत है, दोनों पैर में मूवमेंट बहुत कम है। उन्होंने बताया कि उसका बहुत इलाज कराया, लेकिन तकलीफ दूर नहीं हुई। हमने,इसके इलाज के लिए बहुत पैसा खर्च कर दिया है। फिर भी कोई लाभ नहीं हो रहा है। डाक्टर, इसे बड़े अस्पताल में दिखाने के लिए बोल रहें हैं। हमारी सहायता कीजिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप चिंता मत कीजिए, आपके बच्चे के इलाज की पूरी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जानकारी लेकर बच्चे की इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

कोल्हेनझरिया से आए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से पुलिस चौकी खोलने की मांग की । ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इसकी घोषणा की गई थी। लेकिन,घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना था कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की अंतर्राज्यीय सीमा में स्थित कोल्हेनझरिया में आपराधिक तत्वों और शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए यहां पुलिस चौकी का खुलना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को गृह ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में जनदर्शन मे, आमजन से मुलाकात की। इस दौरान,जिले भर से लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। जनदर्शन में लोगों ने मुख्यमंत्री से पानी, बिजली,सड़क के साथ इलाज में सहायता के लिये आवेदन दिया है। मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here