Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से शुरू हुआ सशक्त जशपुर अभियान, अभियान...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से शुरू हुआ सशक्त जशपुर अभियान, अभियान के तहत दिव्यांगजनों का किया जाएगा पंचायतवार सर्वे, सचिव,आगनबाडी कार्यकर्ता ,सहायिका, मितानिन एवं संकुल समन्वयक को दिया गया प्रशिक्षण

244
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर, जिले मे बुधवार से सशक्त जशपुर अभियान शुरू हो गया है. अभियान के लिए बुधवार को फरसाबहार, कुनकुरी, दुलदुला, कांसाबेल जनपद मे पंचायत के सचिव, आँगबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ, मितानिन और संकुल समन्वयको को प्रशिक्षण दिया गया. इस अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडो में दिव्यांग जनों का गांव के वार्ड स्तर में सर्वे किया जाना है. इस सर्वें मे चिन्हहकित किये गए दिव्यांगजनो का उपचार के साथ सहयोगी उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित सीएम निवास मे दिव्यांगजनो द्वारा बीमारी के इलाज और सहायक उपकरणो की मांग लेकर लगातार आने को देखते हुए, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को जिले मे दिव्यांगजनों का सर्वें और चिन्हांकित करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के परिपालन मे कलेक्टर डॉ मित्तल ने सशक्त जशपुर की रूप रेखा तैयार की है. सशक्त जशपुर अभियान के तहत जिले के 21 प्रकार के दिव्यांगजनों का ग्राम वार सर्वे कर दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सशक्त जशपुर अभियान के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।विकासखंड स्तर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सचिव अपने ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानीन, रोजगार सहायक को सर्व संबंधित आवश्यक जानकारी देंगे। ये सभी वार्ड में जाकर डोर टू डोर निर्धारित प्रपत्र में दिव्यांगजनों का सर्वे करेंगे। वार्ड में सर्वे उपरांत डाटा वार्ड वार सचिव का प्राप्त होगा।सचिव डाटा संकलन कर पंचायत की पूर्ण डाटा विकासखंड स्तर में जमा करेंगे। इसी प्रकार जिला में प्रत्येक वार्ड वार, गांववार, ग्राम पंचायतवार, शालावार दिव्यांगजनों का नाम जिला को प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here