Home छत्तीसगढ़ सोये पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी लगा दी आग, महिला ने हत्या...

सोये पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी लगा दी आग, महिला ने हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल

693
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायगढ़। 9 फरवरी को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को इंदिरा नगर लैलूंगा के एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है, जिनका करीब 14 साल का लड़का है । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था । राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था । दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए । दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था । प्रभारी द्वारा घटना को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए महिला अनिमा एक्का (44 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बतायी ।

आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति स्व. राजू रजक उम्र 44 वर्ष इंदिरानगर लैलूंगा बताई कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी । 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गयी । लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जब्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । हत्या के जघन्य अपराध में आरोपिया की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार तथा हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here