Home छत्तीसगढ़ सीएम कैंप की सहायता से मिली सीतापुर के घायल जय कुमार को...

सीएम कैंप की सहायता से मिली सीतापुर के घायल जय कुमार को एम्बुलेंस,कलेक्टर ने उपलब्ध कराया निजी एम्बुलेंस, रायपुर के एम्स मे घायल का इलाज जारी

223
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । जशपुर जिला के कांसाबेल ब्लाक मे स्थित सीएम कैम्प, अब पूरे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बन गया है. मुसीबत के समय, सहायता प्राप्त करने के लिए लोग, यहाँ फोन करते हैँ और उन्हें सहायता मिलती भी है. ऐसा ही कुछ हुआ सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी जय कुमार (20 वर्ष) के साथ.दरअसल, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़गाँव निवासी जयकुमार बारीक पिता सूरज बारीक, बाईक दुर्घटना का शिकार हो गए थे. इस दुर्घटना मे जय कुमार के पैर और कमर मे गंभीर चोट आई थी. स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर मे भर्ती किया था. मेडिकल कॉलेज से जय कुमार को रायपुर के एम्स के लिए रेफर किया गया था. मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद, जय कुमार के स्वजनों के सामने, घायल जय को लेकर रायपुर तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गईं. काफी प्रयास के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पा रहा था. ऐसे मे, जय के पिता सूरज बारीक ने सहायता के लिये बगिया के सीएम कैम्प मे फोन लगा कर अपनी समस्या बताई. मदद के लिए पहल करते हुए, सीएम कैम्प ने सरगुजा के कलेक्टर विलास भोसकर संदीपन को जय कुमार को एम्स रायपुर तक पहुंचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस व्यवस्था करने का निर्देश दिया.कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जय कुमार के लिए निशुल्क निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर, घायल को एम्स रायपुर पहुंचाया. यहाँ, घायल जय कुमार के उपचार की व्यवस्था भी सीएम कैम्प द्वारा की गईं है.

सीएम कैम्प बना आशा का केंद्र:
उल्लेखनीय है कि सीएम कैम्प बगिया की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य समस्या और मांगों को लेकर लोग फोन से सम्पर्क कर रहे है. यहाँ हर दिन आयोजित होने वाले जनदर्शन मे भी लोग पहुंच रहे हैँ. इन सभी जरूरतमंदो को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है. सीएम कैम्प की पहल से अब तक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 125 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है.

स्वास्थ्य सेवा को लेकर सीएम संवेदनशील :
जानकारी के लिए बता दें स्वास्थ्य सेवा मे सुधार और लोगो को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण करने के बाद से ही संवेदनशिलता दिखाई है. सीएम साय ने मुख्यमंत्री पद का कमान सम्हालने के तत्काल बाद, प्रदेश मे एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया था. कैबिनेट की पहली बैठक मे प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो मे जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था. अपने पहले बजट मे मुख्यमंत्री ने जनजातिय बाहुल्य जशपुर जिले मे स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए कुनकुरी मे 2 सौ बिस्तर की क्षमता वाली आधुनिक संसाधनों से लैस सर्वसुविधा युक्त अस्पताल निर्माण,6 उप स्वास्थ्य केन्द्रो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उन्नयन, जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप मे विकसित करने जैसे कई महत्वपूर्ण घोषणा की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here