Home छत्तीसगढ़ युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की...

युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई विफल, किडनैपिंग की सूचना पर एक्शन में आई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती का किया सुरक्षित रेस्क्यू

437
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

रायगढ । 28 फरवरी के सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए में रहने वाली युवती के घरवालों को युवती को बंधक बनाकर एक लाख फिरौती की मांग का मैसेज आया । गंभीर वारदात पर हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर 24 घंटे के भीतर बालिका को बिलासपुर से सुरक्षित ढूंढ निकालकर युवती की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

28/02/2024 के सुबह थाना चक्रधरनगर में 20 वर्षीय लापता युवती के परिजन थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप किए जाने की जानकारी देते हुए युवती के बंधक बनाकर रखे होने के फोटोग्राफ्स और किडनैपर्स के रूपयों की मांग वाले मैसेज दिखाया गया । परिजन बताए कि उनकी लड़की चक्रधरनगर क्षेत्र में उसकी सहेली के साथ किराए का मकान लेकर पढ़ाई करती है । 27 फरवरी के दोपहर लड़की फोन कर घर आ रही हूं बताई और शाम तक घर नहीं पहुंची थी । शाम करीब 7:00 बजे लड़की के मोबाइल से मैसेज आए जिसे देखकर सभी चौंक गए । मैसेज में लड़की के आंख पर पट्टी और हाथ, पैर बंधे हुए फोटोग्राफ शेयर किया गया था और लड़की को छोड़ने के लिए एक लाख रूपये की मांग की गई थी । लड़की के परिजन काफी डरे हुए थे । थाना प्रभारी द्वारा उन्हें लड़की को सकुशल बरामद करने का दिलाशा देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

संवेदनशील एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई । टीम द्वारा युवती के मोबाइल लोकेशन,सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए तत्काल बिलासपुर रवाना हुई । जहां रेलवे स्टेशन के पास युवती मिली जिसे सुरक्षित एक टीम थाने लेकर आई । युवती को परिजनों से भेंट कराकर घटना को लेकर पूछताछ किया गया जिसमें युवती बताई कि 27 फरवरी के दोपहर चक्रधरनगर से अपने घर जाने के लिए निकली थी जिसे रास्ते में उसका पूर्व परिचित कमलेश्वर पटेल (20 साल) निवासी महुआपाली जिला सक्ती मिला जो उसे बातचीत कर घर छोड़ देने की बात कह कर घूमने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर ले गया। बिलासपुर में फ्रेश होने होटल चलते हैं कहकर होटल ले गया जहां युवती को डरा धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया और लड़की के हाथ को पीछे से बांधकर आंख पर पट्टी बांधा और लड़की को घुटने के बल बिठाकर उसके फोटोग्राफ्स लेने लगा । तब पूछी तो कमलेश पटेल बताया कि वह ट्रेडिंग में काफी रुपए गंवा चुका है । अब तुम्हारे (युवती) परिजन ₹100000 देंगे तभी छोड़ेगा और उसने युवती की मां को मोबाइल पर मैसेज और तस्वीरें भेजा । जैसे तैसे होटल के कमरे में रात बीती, सुबह खुद को छुड़ाकर युवती भागकर ट्रेन बैठने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां रायगढ़ पुलिस टीम उसे मिली । युवती से मिली जानकारी पर तत्काल एसपी रायगढ़ द्वारा आईजीपी बिलासपुर को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बिलासपुर साइबर सेल की टीम के साथ आरोपी की पतासाजी में एक टीम को लगाया गया । आरोपी कमलेश पटेल अपना मोबाइल का सिम निकाल कर अन्यत्र भागने की फिराक में था जिसे सरकंडा के पास पुलिस टीम ने पकड़ा । आरोपी कमलेश्वर पटेल पिता स्वर्गीय मनोहर पटेल उम्र 20 साल निवासी महुआपाली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) ने बताया कि वह काफी रूपये ट्रेडिंग में गंवा चुका है उसने उसकी परिचित युवती को किडनैप करना सॉफ्ट टारगेट लगा और घटना को अंजाम दिया । आरोपी से युवती का मोबाइल बरामद किया गया है । आरोपी को अपहरण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल रायगढ़ एवं बिलासपुर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here