Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ

जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ

555
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास ग्राम-बगिया से जशपुर जिले के उड़ीसा बार्डर से लगे थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी -उपरकछार व थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-कोल्हेनझरिया का शुभारंभ किया साथ ही दोनों नवीन पुलिस चौकियों के प्रथम रोजनामचा में लेख कर नवीन पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

उड़ीसा बार्डर से सटे 02 नवीन पुलिस चौकियों के शुभारंभ से उक्त क्षेत्र में अपराध पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकेगा साथ ही अवैध मादक पदार्थ परिवहन व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ होने से जशपुर पुलिस एवं उक्त क्षेत्र की आम जनता से कम्यूनिटी पुलिसिंग में बढ़ावा मिलेगा।
थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-उपरकछार में सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राम को चौकी प्रभारी एवं थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चैकी-कोल्हेनझरिया में सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी बनाया गया है । इनके सहायतार्थ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है।

नवीन पुलिस चौकी शुभारंभ के अवसर पर श्री अंकित गर्ग पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, श्री शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जशपुर, सीईओ जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here