Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 06...

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 06 आरोपियों से चोरी के 24 मोटरसाइकिल जब्त

306
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 06 आरोपियों से चोरी के 24 मोटरसाइकिल जब्त किया है। आपको बता दें थाना पत्थलगांव क्षेत्र में विगत एक-दो माह से मोटर सायकल की चोरी की लगातार कई घटना घटित हो रही थी। मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को रोकने एवं आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अतिशीघ्र पकड़ने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा निर्देशित करने पर एवं उनके मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगावं श्री हरिश पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम मोटर सायकल चोरों को पकडने हेतु गठित किया गया तथा अज्ञात मोटर सायकल चोरों को पकड़ने में लगाया गया।

गठित टीम द्वारा लगातार मोटर सायकल चोरी करने वाले की पतासाजी की गई तथा संदेह के आधार पर बागे अकरम उर्फ गुड्डू निवासी पेट थाना सीतापुर को टीम द्वारा अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई तो उसने मो० हसनैन उर्फ गुल्ला, साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू के साथ में मिलकर पत्थलगांव के अलावा अन्य क्षेत्र से लगातार मोटर सायकल की चोरी कर बिकी करना बताया। पुलिस द्वारा मो० हसनैन उर्फ गुल्ला एवं साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू को अभिरक्षा में लेकर इनसे भी गहन पूछताछ की गई तो बताये कि दोनों बागे अकरम के साथ मिले तथा आपस में बातचीत कर अभी काम ठीक नहीं चल रहा है, कहकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाये तथा सहनवाज खान उर्फ सोनू से मिले तो वह बोला कि तुम लोग मोटर सायकल चोरी करके मेरे पास लाना मैं बिक्री करवाउंगा उसमें से जो पैसा मिलेगा उसे आपस में बांट लेंगे। फिर ये तीनों मिलकर विगत 03-04 माह में पत्थलगांव, कोरबा, अम्बिकापुर, लैलूंगा, सीतापुर, सिसरिंगा से अभी तक कुल 24 मो०सा० चोरी किये हैं, जिसमें से 13 मो0सा0 सहनवाज उर्फ सोनू, 06 मो0सा0 साहिद रजा को बिकी करने दिये तथा 05 मोटर सायकल इनके पास है।
आरोपियों के द्वारा बताये जाने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सहनवाज खान उर्फ सोनू तथा साहिद रजा एवं जयलाल रावत को भी अभिरक्षा में लिया गया तथा चोरी की गाड़ियों के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी की मोटर सायकल बिकी करने हेतु अपने कब्जे में रखना स्वीकार किये आरोपियों से कुल 24 मोटर सायकल जिसमें एचएफ डिलक्स 20, पल्सर 02 नग, पैशन प्रो 01 नग, प्लेटिना मोटर सायकल 01 नग बरामद कर जब्त किया गया जिसमें थाना पत्थलगांव क्षेत्र से चोरी गई कुल 06 मोटर सायकल बरामद हुआ है एवं अन्य बरामद मोटर सायकल अन्य क्षेत्र के हैं।

आरोपी बागे अकरम उर्फ गुड्डू उम्र 23 वर्ष ग्राम पेट, मो० हसनैन उर्फ गुल्ला उम्र 22 वर्ष ग्राम पेट, साहिबे अकीदत उर्फ नन्दू उम्र 20 वर्ष ग्राम पेट थाना सीतापुर, सहनेवाज खान उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष ग्राम मुड़ागांव थाना लैलूंगा, जयलाल रावत उम्र 42 वर्ष ग्राम बदुराबहार थाना पत्थलगांव व साहिद रजा उम्र 24 वर्ष ग्राम तारागढ थाना पत्थलगांव को धारा 379, 411, 413, 414, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर आज भेजा गया है।

मोटर सायकल चोर गिरोह की पतासाजी एवं पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिश पाटिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर उप पुलिस अधीक्षक प्रशक्षु, उप निरीक्षक सुनील सिंह, सउनि० हरिराम टण्डन, प्र०आर० मिथलेश यादव, भगत गोरे, विशाल गुप्ता, आर० कमलेश्वर वर्मा, आशीषन टोप्पो, शैलन्द्र सिंह, पवन पैकरा, चन्द्रशेखर सिंह, मोरिश, दिनेश यादव, सागर नायक, नीरज तिर्की एवं सायबर सेल की सउनि० हरि शंकर, नशीरुइद्दीन अंसारी, प्र०आर० मोहन बंजारे, अनंत मिरास किस्पोट्टा, आर० 699अनिल सिंह, तुलसी रात्रे, मुकेश पाण्डेय, आदि की सराहनीय भूमिका रही। उक्त कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम दिए देने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here