Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले को मिले सात विशेषज्ञ चिकित्सक,...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले को मिले सात विशेषज्ञ चिकित्सक, जिले में लगातार विकसीत हो रहा है स्वास्थ्य सुविधा, आठ माह में जिले को मिले 12 एंबुलेंस और 1 शव वाहन

436
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले को सात विशेषज्ञ चिकित्सक की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से जिलेवासियों को उपचार के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश पटेल,स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ब्राडिना छाया नायक,एमडी मेडिसिन डॉ पियुष देवांगन,शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ शरद गरेवाल,निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार ध्रुव,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश खत्री,रेशपेरेटरी मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ कमल नारायण गुप्ता की पोस्टिंग जिला चिकित्सालय में दी गई है।

उल्लेखनिय है कि लंबे समय से जिला चिकित्सालय जशपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों पर चिकित्सकों की पदस्थापना की मांग की जाती रही है। जशपुर के माटीपुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदभार सम्हालने के तत्काल बाद जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल सुधार लाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास शुरू कर दिया था। इसीका नतीजा है कि विधानसभा चुनाव के 8 माह के अंदर ही जिले में 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना संभव हो सकी है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जशपुर जिले के कुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधा युक्त आधुनिक अस्पताल की स्वीकृति दे चुकी है। इसके लिए बजट स्वीकृत कर,राशि भी जारी हो चुकी है। इसके साथ ही सरकार के पहले बजट मे सरकार ने जिले के 7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसीत करने की घोषणा करने के साथ आवश्यक मानव संसाधन के लिए पद और वित्तिय संसाधन को स्वीकृत किया था। जशपुर जिले में एंबुलेंस सुविधा सुधारने के लिए बीते 8 माह में सरकार ने 10 एंबुलेंस उपलब्ध कराएं हैं। सरकार के इस कदम से जिले में एंबुलेंस की संख्या 26 हो गई है। यह सभी एंबुलेंस शहर से लेकर गांव तक मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य सुविधा विकसित करने 1 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा में सुधार और बुनियादी ढांचे की सुदृढ़ीकरण के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र की स्थापना और अल्ट्रा साउंड सिस्टम की स्थापना,20 लाख की लागत से जिला चिकित्सालय में हड्डीयों के आपरेशन में काम आने वाली आर्म मशीन,फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अत्याधुनिक एक्रे मशीन,मनोरा और लोदाम में ब्लड स्टोरेज के लिए डीप रेफ्रिजरेटर, पत्थलगांव और बगीचा में कपड़ों की सफाई के लिए वाशिंग मशीन लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधा में सुधार को लेकर साय सरकार गंभीर :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले दिन से ही गंभीर है। शपथ लेने के तत्काल बाद उन्होनें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिया था। उन्होनें अधिकारियों को एंबुलेंस के लिए काल प्राप्त होने के आधा घंटा के अंदर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया था। इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने को भी कहा है। ताकि मरीजों को महंगी ब्रांडेड दवा का विकल्प मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here