Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : वह दिन दूर नहीं जब जशपुर...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : वह दिन दूर नहीं जब जशपुर जिला पशु तस्करो से होगा मुक्त, आईपीएस शशि मोहन सिंह ने लिया प्रण, तस्करी के लिये कुख्यात मुस्लिम बाहुल्य ग्राम साईंटांगरटोली में तड़के 4:00 बजे पुलिस ने चलाया ऑपरेशन शंखनाद , 10 मवेशी तस्कर पुलिस गिरफ्त में, पढिए पूरी खबर

850
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। वह दिन दूर नहीं जब जशपुर जिला पशु तस्करी से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा । आईपीएस शशि मोहन सिंह ने जशपुर जिले को मवेशी तस्करों से मुक्त करने के लिए प्रण ले लिया है। इसी प्राण को अंजाम देने के लिए आज तस्करी के लिये कुख्यात मुस्लिम बाहुल्य ग्राम साईंटांगरटोली में तड़के 4:00 बजे पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद चला कर 10 मवेशी तस्करो गिरफ्तार किया है यही नहीं पुलिस ने मवेशी तस्करों से 37 गौवंश को भी मुक्त कराया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में लगभग 125 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न 05 टीम बनाकर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर आज प्रातः 04ः00 बजे जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर ”ऑपरेशन शंखनाद“ चलाते हुये गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जब्त किया गया।

तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों7 न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

विदित हो कि जब भी इस इस ग्राम में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है, तो तस्करों के परिजन एवं ग्रामीण महिलायें अनावश्यक पुलिस से उलझने का प्रयास करते हैं, परंतु आज पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर के सामने आरोपियों में भय का माहौल था। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव के युवापीढ़ी को संबोधित करते हुये उन्हें अपराध से दूर रहने की समझाईस दिया गया। यह ग्राम सीमावर्ती शंख नदी के किनारे स्थित है एवं ग्राम में समुदाय विशेष के लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेष समरथ, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, उप निरीक्षक सरिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऑपरेशन शंखनाद” चलाते हुये 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 09 पीकअप वाहन, 04 कार, 05 मोटर सायकल जब्त किया गया है, आने वाले दिनों में पूरे जिले में इस तरह की कार्यवाही की जायेगी एवं जिले को पशु तस्करों से पूर्णतः मुक्त कराया जायेगा।

SP जशपुर शशि मोहन सिंह”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here