जशपुर । जशपुर जिले से बड़ी खबर है। दुष्कर्मी, दरिंदा सलीम साईं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी, दरिंदा सलीम साईं स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। आरोपी जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के चिडोरा का रहने वाला है।
मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। इसी दौरान दरिंदा सलीम साईं अपनी मोटरसाइकिल में आकर बच्ची से बोला की तुम्हारी शिक्षिका मैडम तुमको स्कूल बुला रही है। दरिंदा बच्ची को अपने झांसे में लेने के लिए झूठ बोला कि मैडम इसलिए बुला रही है, क्योंकि तुम्हारा सलेक्शन एक खेल में हो गया है। बच्ची पहले तो उसके साथ जाने से मना की परंतु बाद में उसके झांसे में आकर उसके मोटरसाइकिल में बैठ गई परंतु दरिंदा सलीम साईं, बच्ची को उसके स्कूल ना पहुंचाकर एक सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची रोने लगी, चीखने लगी तब आरोपी दरिंदा सलीम साईं बच्ची को उसके स्कूल के बाहर छोड़कर चला गया।
जब बच्ची अपने परिजनों को घटना के संबंध में बताई, जिसके बाद परिजनों ने कांसाबेल थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के धर-पकड़ के लिए पूरी तैयारी के साथ खोजबीन करने लगी । बच्ची एवं उसकी सहेलियों के द्वारा बताए गए आरोपी के हुलिया एवं उसके मोटरसाइकिल एवं उसके मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पुलिस खोजबीन करने लगी अंततः पुलिस आरोपी दरिंदा सलीम साईं को गिरफ्तार कर लिया।



