Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर : आरक्षक के शरीर में...

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर : आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर हुआ फरार, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले, एसडीएम के साथ मारपीट की भी खबर

873
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर है। आरक्षक के शरीर में गरम तेल को उड़ेलने के बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है वहीं एसडीएम के साथ भी मारपीट की भी खबर है। बताया जा रहा है जब आरोपी के घर को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया इस दौरान एसडीएम ने आरोपी के घर को दमकल बुलाकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान गुस्साए लोगों ने एसडीएम के साथ मारपीट भी कर दी जिसके बाद भीड़ से किसी तरह अपने आप को बचाकर एसडीएम वहां से निकले।

सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुलदीप साहू नाम के शख्स ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और शवों को 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंक दिया। अर्धनग्न हालत में मिले शवों के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत का है।

आरोपी कुलदीप साहू पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में गाड़ी से भागते वक्त पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। घटना को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। भीड़ ने SDM के साथ मारपीट भी की और शहर बंद करवाकर सूरजपुर थाने का घेराव किया। शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानिए आखिर क्या है मामला :
सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख नगर के रिंग रोड महगवां स्थित किराए के मकान में प्रथम मंजिल पर पत्नी मेहू फैज 38 वर्ष व 12 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रहते हैं। रविवार की रात वे ड्यूटी पर थे। रात को वे जब घर पहुंचे तो पत्नी व बेटी गायब थे, घर में चारों ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे।किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पत्नी व बेटी की खोजबीन शुरु की गई। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का रातभर पता नहीं चला। आज सोमवार की सुबह दोनों का शव सूरजपुर नगर से करीब 5 किमी दूर ग्राम पीढ़ा स्थित खेत के नालीनूमा गड्ढे में पड़ा मिला। पत्नी का शव सडक़ के किनारे गड्ढे में जबकि बेटी का शव सडक़ के दूसरी ओर गड्ढे में अद्र्धनग्न अवस्था में मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here