Home छत्तीसगढ़ बटाईकेला में हुए गोली कांड का फरार आरोपी शीतुल का भाई बितुल...

बटाईकेला में हुए गोली कांड का फरार आरोपी शीतुल का भाई बितुल राम जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, रातु राम एवं शीतुल राम चौहान को पुलिस पहुंचा चुकी है सलाखों के पीछे, आरोपी रवि अभी भी है पुलिस के गिरफ्त से दूर

478
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। बटाईकेला में हुए गोली कांड का फरार आरोपी शितुल का भाई बितुल राम जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। रातु राम एवं शीतुल राम चौहान को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है वहीं एक आरोपी रवि उरांव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है।

आपको बता दें पिछले माह दिनांक 05.11.2024 को आहत संचू कुमार गुप्ता ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एक महिला के साथ अपने क्योस्क बैंक के अंदर बैठ कर रुपया पैसा का लेन-देन क्योस्क शाखा में आने वाले लोगों के साथ कर रहा था, उसी दौरान लगभग 11.00 बजे 02 व्यक्ति इसके किराना दुकान के अंदर घुस कर इसके क्योस्क बैंक के अंदर आये । एक व्यक्ति अपने हाथ में कपड़ा का थैला रखा हुआ था जो क्योस्क शाखा में रखा हुआ पैसा को मांगने लगा, तब यह विरोध करने लगा तो एक व्यक्ति अपने पेंट से कट्टा निकाल कर इसके सिर के उपर मारा जिससे यह चिल्लाने लगा जिससे प्रार्थी के सिर से खून निकलने लगा उसी समय बीच बचाव में आयी प्रार्थी की दादी उर्मिला बाई को लूट करने आये आरोपी द्वारा गोली मारकर हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गये थे।


पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी करते हुए अपराध में शामिल दो आरोपी रातु राम उम्र 29 वर्ष निवासी बटईकेला लालगोडा थाना कांसाबेल एवं शितुल राम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग.) को दिनांक 06.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया था कि लूट की घटना को अंजाम देने की योजना रवि उरांव, रातु राम, शितुल राम एवं बितुल राम के द्वारा फोन के माध्यम से किया गया था जिसमें रातु राम, बितुल राम एवं रवि उरांव अलग अलग प्रकरणों में जेल में निरुद्ध रहने दौरान एक दूसरे से परिचित थे तथा बितुल का भाई सितुल राम को इस योजना में बाद में सम्मिलित किया गया था।
शितुल राम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने अपना मोटर सायकल रवि उरांव एवं रातु राम को दिया गया था पुलिस द्वारा घटना घटित होने के चंद घण्टो में ही घटना के एक मुख्य आरोपी तथा एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी, तथा शेष दो आरोपी रवि उरांव एवं बितुल राम के पता साजी एवं गिरफ्तारी हेतु जशपुर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान दिनांक 04.12.2024 को ज्ञात हुआ कि बितुल राम अपने घर कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला आया हुआ है कि सूचना पर तत्काल थाना दुलदुला प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे एवं स्टाफ के द्वारा दबिश देकर आरोपी बितुल राम को हिरासत में लिया गया। आरोपी बितुल राम से पूछताछ करने पर बताया कि यह रवि उरांव के साथ लूट के प्रकरण में जिला जेल जशपुर में निरुद्ध था जहां इसकी जान पहचान रवि उरांव से हुई थी जेल से छूटने के बाद बितुल राम केरल में रोजी मजदूरी करने चला गया था जिसके बाद रवि उरांव भी जेल से छूटा और सीधे बितुल राम को फोन कर अपनी योजना बैंक लूटने के बारे में बताया और घटना को अंजाम देने के लिए मोटर सायकल की आवश्यकता होना बताया जिससे बितुल राम अपने छोटे भाई सितुल को सारी बाते बताते हुए रवि उरांव को मोटर सायकल देने कहा था जिसके बाद रवि उरांव अपने साथी के साथ बटईकेला स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचा था जहां लूट के दौरान गोली चलने से एक महिला की मृत्यु हो गई थी। आरोपी के कथनानुसार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जब्त किया गया है तथा आरोपी बितुल राम उम्र 35 वर्ष निवासी कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला जिला जिला जशपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
“बटाईकेला गोलीकांड का 01 आरोपी फरार है, फरार आरोपी की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम को लगाया गया है।”

                               शशि मोहन सिंह SP जशपुर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here