Home छत्तीसगढ़ साल 2024 में जशपुर पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन शंखनाद पशु तस्करों...

साल 2024 में जशपुर पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन शंखनाद पशु तस्करों के लिए बना काल, गौ तस्करी के 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर 704 नग गौ-वंश को तस्करी होने से बचाया, गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहन को किया गया राजसात, पढिए पूरी खबर

474
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। साल 2024 में जशपुर पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन शंखनाद पशु तस्करों के लिए काल बनकर रह गया। गौ तस्करी के 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर 704 नग गौ-वंश को तस्करी होने से बचाया गया। गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहनो को राजसात भी किया गया। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में “ऑपरेशन शंखनाद” चलाकर माह जनवरी 2024 से अब तक गौ तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है।

साल के आखिरी दिन दिनांक 31.12.2024 के प्रातः में विश्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति ग्राम अम्बाकछार के पास 10 नग गौ-वंश को मारते-पीटते ओड़िसा की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर गौ-तस्करी करते पप्पू यादव एवं प्रकाश यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 नग गौ-वंश को जब्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है। आरोपियों का कृत्य पशु क्रुरता अधि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 31.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व में ऑपरेशन शंखनाद के प्रथम चरण में पशु तस्करी के लिये कुख्यात ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री से लैस होकर ऑपरेशन चलाते हुये लगभग 125 अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा एक साथ प्रातः में गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जब्त किया गया। तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

ऑपरेशन शंखनाद के दूसरे चरण में दिनांक 06.09.2024 की रात्रि में जशपुर पुलिस के लगभग 45 अधिकारियो एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम डड़गांव (चैकी मनोरा) में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान पुलिस टीम को 15 गौ-वंश मिलने पर उन्हें सुरक्षार्थ रखवाया गया है, एवं आरोपी अकिल कुरैशी निवासी डड़गांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार टाटा नेक्सन क्र.सी.जी. 14 एम.आर. 9868 को जप्त किया गया है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है।

गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में अधिकतर पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते हैं, इस वर्ष पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर तस्करों से लगभग 03 करोड़ 50 लाख रू. के कुल 35 वाहन जिसमें पीकअप-28, छोटा पीकअप-02, ट्रक-02, कार 01 नग एवं 02 बाईक को जब्त किया गया गया है। गौ तस्करी में प्रयुक्त अधिकतर वाहन का रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य में हुआ है।

गौ-तस्करी में प्रयुक्त सर्वाधिक, थाना लोदाम द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए./4057, जे.एच. 01 एफ.जे. 2568, जे.एच. 01 एफ.ई./9799, जे.एच. 01 ई.एल. 5986, जे.एच. 02 ए.एस. 5243, जे.एच. 01 एफपी/1270, जे.एच. 01 एफ.पी/2421, जे.एच. 01 ई.एच./4830, जे.एच. 19 ई/7954, जे.एच. 01 ई.टी./1457, जे.एच. 01 एफ.एफ/4925, जे.एच. 19 ई/7804, जे.एच. 03 एल/9806, एम.एच. 12 टीआरईयूएच/0797 एवं जे.एच. 10 डब्ल्यू/2209, थाना जशपुर द्वारा आयसर ट्रक वाहन क्र. जे.एच. 01 ए.के. 9385 थाना कुनकुरी द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स./8675 एवं जे.एच. 01 एफ.सी./5480, थाना तुमला द्वारा पीकअप वाहन क्र. ओ.डी. 16 ए/2018 एवं छोटा हाथी वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.यू./9753, एक सोल्ड छोटा वाहन, थाना नारायणपुर द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई./7395, पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.आर. 3237, पीकअप वाहन जे.एच. 01 एफ.डी. 7481 एवं सोल्ड पीकअप योद्धा, चौकी सोनक्यारी द्वारा पीकअप वाहन जे.एच. 01 एम 3717 एवं पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.व्ही. 3025, चैकी मनोरा द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.एम./4170 एवं कार क्र. सी.जी. 14 एम.आर. 9868, थाना कांसाबेल द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 07 एल. 9443, चैकी दोकड़ा द्वारा पीकअप क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159, जे.एच. 01 ई.व्ही. 9436 एवं ट्रक क्र. जे.एच. 01 ए.आर./7060, थाना दुलदुला द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स 9154, थाना तपकरा द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. ओ.डी. 23 ए/2318 को जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को लगातार जब्त करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्हें निश्चित ही बड़ी आर्थिक छति हो रही है, अब वे वाहनों में तस्करी करना कम कर दिये हैं। जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर इनके सप्लाई चेन को निरंतर ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार हुये गौ तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है। कलेक्टर जशपुर की ओर गौ तस्करी में जब्त वाहनों की राजसात करने की प्रक्रिया हेतु भेजा गया है। जशपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही से गौ-तस्कर अब पैदल रास्ते में तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

जशपुर पुलिस द्वारा पूरे वर्षभर ऑपरेशन शंखनाद चलाया गया है। इस ऑपरेशन के तहत् गौ तस्करों पर निश्चित रूप से बड़ा आर्थिक चोंट पहुंचा है, जशपुर पुलिस का गौ-तस्करी का नेक्सस को पूरी तरह ध्वस्त करना उद्देश्य है। पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़कर अच्छा सामाजिक जीवन जीने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here