Home छत्तीसगढ़ धर्मजयगढ-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन के सर्वे कार्य मे बाधा डालने वाला भारत मुक्ति...

धर्मजयगढ-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन के सर्वे कार्य मे बाधा डालने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं सहयोगी सुनील खलखो गिरफ्तार, तहसीलदार के रिपोर्ट पर पत्थलगांव थाने में कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

808
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। धर्मजयगढ-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन के सर्वे कार्य मे बाधा डालने वाला भारत मुक्ति मोर्चा का जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसका सहयोगी सुनील खलखो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बागबहार तहसीलदार के रिपोर्ट पर पत्थलगांव थाने में रूपनारायण एक्का सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है। घटना में शामिल पांच आरोपी अभी भी फरार हैं जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

आरोपी रूपनारायण एक्का को जब इस बात की भनक लग गई कि उसके खिलाफ पत्थलगांव थाने में अपराध पंजीबद्ध हो गया है तब वह घटनास्थल तिरसोठ से फरार हो गया था, जिसे पत्थलगांव पुलिस, सरगुजा पुलिस की मदद से बतौली के पास धर दबोचा वहीं दूसरा आरोपी सुनील खलखो को पुलिस उसके ग्राम तिरसोठ से गिरफ्तार की है।

बागबाहर तहसीलदार ने पत्थलगांव थाने में दिए गए अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि मैं कृष्णमूर्ति दीवान पिता श्री दादू राम पैंकरा उम्र 41 वर्ष बागबहार में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हूं दिनांक 28-04-2025 को कलेक्टर महोदय जशपुर के आदेशानुसार ग्राम त्रिसोंठ में रेल्वे लाईन के सर्वे में कानून व्यवस्था एवं शांति पूर्ण सर्वे कार्य कराये जाने के लिए आदेशित किया गया था। कलेक्टर महोदय के आदेश के परिपालन में आज दिनांक 29-04-2025 को मैं ग्राम त्रिसोंठ अपनी कार से सुबह 08/00 बजे लगभग पहुंचा था तब ग्राम त्रिसोंठ में रेल्वे का सर्वे कार्य रेल्वे के अधिकारी एवं उसके दल के द्वारा किया जा रहा था तभी ग्राम वासी मनिहार लकड़ा, विशाल, विक्रम, हीरालाल टोप्पो नामक व्यक्ति एवं अन्य ग्रामीण लोगों द्वारा रेल्वे के सर्वे कार्य के दौरान बीच-बीच में बोला जा रहा था कि भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत हमारी जमीन प्रशासन ने अधिग्रहण कर ली है अब रेल्वे विेभाग द्वारा भी हमारी जमीन को अधिग्रहण करना चाह रही है और हमको मुआवजा नहीं मिला है इसका भी मुआवजा नहीं मिलेगा कहकर ग्रामवासियों को उकसा रहे थे, मौके पर उपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा उनको समझाया गया कि अभी रेल्वे लाईन सर्वे का कार्य चल रहा है जमीन अधिग्रहण नहीं की जा रही है फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों के विरूद्ध लोगों को उकसा कर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे थे। लगभग 10/00 बजे के आस-पास संतनराम भगत एवं सुनील खलखो नामक व्यक्ति मौके पर आये और प्रशासन को भला बुरा कहते हुए नारे बाजी करते हुए कार्य को रोकने की धमकी देने लगे और प्रशासन को कार्य न करने की धमकी देते रहे लगभग 11/00 बजे रूपनारायण एक्का नामक व्यक्ति आया तब संतन राम भगत, मनिहार लकड़ा, विशाल, विक्रम, हीरालाल टोप्पो, सुनील खलखो एक राय होकर बोले कि यहां आदिवासी पंचायत का कानून चलता है यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगे यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है और हम लोग तुम लोगों को नोटिस देकर आदिवासी पंचायत में बुलाएंगे और कांजी हाउस में बंद कर देगें कहते हुए प्रशासन से हुज्जतबाजी करने लगे तब मैं एवं मेरे वरिष्ठ अधिकारी रूपनारायण व अन्य लोगों को समझाने लगे तब रूपनारायण बोला कि तुम आदिवासी हो तुम्हे हमारा साथ देना चाहिए कहकर मेरे उपर रूपनारायण एवं संतनराम मेरे उपर झुमा झटकी कर दिये मेरे कालर पकड़कर हांथा पाही करने लगे जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा बीच-बचाव कर मुझे पीछे खींच लिया। रेल्वे लाईन के सर्वे कार्य का ग्राम त्रिसोंठ में मेरे कर्तव्य निर्वहन के दौरान संतन राम भगत,मनिहार लकड़ा, विशाल, विक्रम, हीरालाल टोप्पो, सुनील खलखो, रूपनारायणएक्का एवं अन्य के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए मेरे सांथ हांथा पाई एवं धमकी दिये हैं जिसके सबंध में वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें। दिनांक 29-04-2025 हस्ताक्षर अस्पष्ट प्रार्थी कृष्णमूर्ति दीवान तहसीलदार तहसील कार्यालय बागबहार जिला जशपुर छत्तीसगढ ।

“शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर किसी को व्यवस्था की चुनौती देने की ईजाजत नहीं दी जाएगी।”

SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here