Home छत्तीसगढ़ शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस...

शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को केरल से लिया हिरासत में, नाबालिग बच्ची को केरल राज्य से ढूंढ कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

476
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने आरोपी को केरल से हिरासत में लेकर जशपुर लाई है। नाबालिग बच्ची को केरल राज्य से ढूंढ कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

जशपुर पुलिस, ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार, गुम बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस राज्य व राज्य के बाहर जाकर भी गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल वापस ला रही है, ऑपरेशन मुस्कान जारी होने की तिथि से अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा 155 से अधिक गुम बच्चों को ढूंढ, सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल हुई है। विगत एक सप्ताह में जशपुर पुलिस के द्वारा पांच बच्चियों को ढूंढ सकुशल परिजनों को वापर लौटाया गया था।

इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत मामले में एक नाबालिग बच्ची को केरल राज्य से ढूंढ कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया है। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व शादी का झांसा देते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौंकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी दिनांक 20.06.24 को अपनी सहेली के यहां जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी।आस पास रिश्तेदारों, पड़ोसियों में पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला, उसे संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में भा.द.वि. की धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

पुलिस के द्वारा लगातार गुम नाबालिग बालिका की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को परिजनों के सहयोग, मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त नाबालिग बालिका, ग्राम कोंडापल्ली, जिला कालीकट (केरल) में एक लड़के दीपेश कुजूर, उम्र 22 वर्ष के साथ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में पुलिस टीम गठित कर, केरल रवाना हुई, जहां ग्राम कोंडापल्ली जिला कालीकट से पुलिस के द्वारा आरोपी दीपेश कुजूर के कब्जे से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर व आरोपी दीपेश कुजूर को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। नाबालिग बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी दीपेश कुजूर के द्वारा उसे प्यार व शादी का झांसा देकर, भगा कर केरल ले गया था, इस दौरान आरोपी दीपेश कुजूर के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।

मामले में आरोपी दीपेश कुजूर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले के आरोपी दीपेश कुजूर का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। जिले के थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, अंततः हमारी टेक्निकल टीम के सहयोग से उसे ढूंढा जा सका, जिले में ऑपरेशन मुस्कान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here