Home छत्तीसगढ़ युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने...

युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, आरोपी ने युवती के साथ शादी करने का किया था वादा, अब किसी और युवती के साथ कर रहा था शादी

699
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी ने युवती के साथ शादी करने का वादा कर किसी और युवती के साथ शादी कर रहा था। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तब युवती ने जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह को शिकायत आवेदन प्रस्तुत की थी।

मामले के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया जो कि एक विशेष समाज से आती है, के द्वारा अपने समाज के प्रमुखों के साथ आकर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की थी, कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का,आरोपी नीरज गुप्ता के द्वारा वर्ष 2018 से तुमसे प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर ,प्रार्थिया का लगातार दैहिक शोषण करता आ रहा है, परन्तु अब, जब प्रार्थिया आरोपी को शादी करने के लिए बोल रही है, तब वह प्रार्थिया को निम्न जाति व अन्य समाज की हो कहकर शादी से इंकार कर रहा है। व आरोपी नीरज गुप्ता की शादी किसी और से दिनांक 17 मई को तय हुई है।

चूंकि मामला महिला व विशेष समाज से संबंधित होने पर,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बगीचा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ,प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी नीरज गुप्ता के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 366,376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज गुप्ता के द्वार अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here