Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 11 लीटर अवैध नशीला कफ सिरफ,...

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 11 लीटर अवैध नशीला कफ सिरफ, ग्राहक बन आरोपी से तय किया सौदा, तीन आरोपी गिरफ्तार

543
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में 11 लीटर अवैध नशीला कफ सिरफ पकड़ा है। पुलिस ने पहले ग्राहक बन आरोपी से तय किया सौदा फिर तीन आरोपियों को अवैध कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पविकांत चौहान, निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग), अमित चौहान,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग) एवं संजू कुमार,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात, लगातार जारी है। ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत 116 नग (कुल 11 लीटर)अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ की शीशी सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

थाना बागबहार पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी, कि ग्राम जमरगी बी ,थाना बागबहार निवासी, पविकांत चौहान, अमित चौहान व संजू चौहान, अपने प्लेटिना मोटर साइकल क्रमांक CG14MP 6913 में बागबहार क्षेत्र में घूम रहे हैं, व अपने पास भारी मात्रा में अवैध नशीली कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ रखे हैं, व बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं, जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, ग्राहक बन कर, उक्त तीनों आरोपियों से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया, व उन्हें विश्वास में लेकर अवैध कफ सिरफ के साथ बागबहार के नयापारा तिराहा के पास बुलाया गया, जहां पुलिस की टीम पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही तीनो आरोपी अपने प्लेटिना मोटर साइकल से बागबहार नयापारा तिराहा पहुंचे, पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस के द्वारा जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास रखे बैग में से पुलिस को 116 नग, प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट, ऑनरेक्स कफ सिरफ की शीशी मिली, पुलिस के द्वारा उक्त प्रतिबंधित कफ सिरफ को रखने व बिक्री करने के संबंध में आरोपी , पविकांत चौहान, अमित चौहान व संजू कुमार से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया ,जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 116 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरफ की 100-100 मिली लीटर की शीशी व घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकल क्रमांक CG14MP 6913 को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा जब्त, प्रतिबंधित अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपए से अधिक है।

पुलिस के द्वारा, जब्त प्रतिबंधित अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ का परीक्षण, खाद्य व औषधि निरीक्षक से कराने पर, उनके द्वारा उक्त कफ सिरफ को प्रतिबंधित व नशीला बताने पर , थाना बागबहार में तीनों आरोपी क्रमशः पविकांत चौहान, निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग), अमित चौहान,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग) एवं संजू कुमार,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध 21(C ) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में उक्त आरोपियों के द्वारा बताया गया कि वे रांची (झारखंड) से अवैध रूप उक्त कफ सिरफ को लाकर बागबहार में बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, दो अलग अलग मामलों में प्रतिबंधित अवैध कफ सिरफ व अवैध अंग्रेजी शराब सहित, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, नशे के व्यापार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here