Home छत्तीसगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशदेखा में पर्यावरण संरक्षण का महत्व...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशदेखा में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने का लिया गया संकल्प

327
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण और सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर विधायक एवं अधिकारियों ने प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को इंगित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने शपथ लिया गया।

देशदेखा में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री ओंकार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिघियों ने पर्यावरण संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम पौधा का रोपण किया। इसके साथ ही सामूहिक श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई भी की गई।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति पूजक थे। जंगलों पहाड़ो के बीच रहकर उसका संरक्षण करते थे। आज पूरा विश्व दोना-पत्तल और मिट्टी के बर्तन के महत्व को समझते हुए उसका उपयोग कर रहे हैं। हमारे पूर्वज सदियों से इसका उपयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पुटु व महुआ के लिए जंगलों में आग ना लगाएं इससे जंगलों को नुकशान होता है और पर्यावरण भी प्रदूषित होती है।

श्रीमती साय ने कहा की पेड़ो को लगाना और उसका संरक्षण करना हम सब अपनी जिम्मेदारी मानकर चले तो धरती फिर से पुराना स्वरूप में लौट आएगी। उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हुए वह विवाह और अन्य समारोह में फलदार पौधे उपहारस्वरूप प्रदान करते आ रही है। शादी समारोह में प्लास्टिक के समानों के बदले दोना-पत्तल का उपयोग किया जाए तो प्रदूषण भी कम होगा और स्व सहायता समूहो को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में पशु-पक्षियों के महत्व को बताते हुए कहा कि उनके मायके में पक्षियों को मारने पर मनाही थी क्योंकि गौरैया सहित अन्य पक्षी किड़े-मकोड़ों को खाते थे इससे फसलों को नुकशान नहीं होता था। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रिणामों के बारे में बताते हुए इसके उपयोग न करने की अपील भी की।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि हम छोटे-छोटे कदम उठाकर प्लास्टिक के उपयोग को कम कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। प्लास्टिक नदियों समुद्र, तलाबों में जाता है। मछलियों के शरीर में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। इसके सेवन से इंसानों को भी नुकशान पहुंच रहा है। जमीन में पानी का रिसाव कम होने से ग्राउंड वाटर लेबल भी कम हो रहा है। हर व्यक्ति प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प ले तो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक के बजाए कपड़े का थैला उपयोग करेें। अपने घर से स्टील का बॉटल में पानी लेकर चले तो प्लास्टिक के उपयोग, पलास्टिक के पैकेटबंद समानों का उपयोग न करें तो हम प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा की मृदा संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए हर व्यक्ति कम से कम 10 पेड़ लगाएं तो हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का उपयोग उतना ही करें जितना जरूरी है। पानी के संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाएं। सोख्ता गड्ढा बनाएं, तालाब का निर्माण करें इससे जलस्तर में सुधार आएगा। इससे हम आने वाले भावी पीढ़ियों के लिए अच्छा कल छोड़कर जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कहा अपने स्वार्थ के लिए जंगलों को आग से बचाएं, प्लास्टिक के उपयोग कम से कम करने का संकल्प ले तो हम बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने अपने संबोधन में बताया की इस बार का पर्यावरण दिवस का थीम है इंडिग ग्लोबल प्लास्टिक पॉल्यूशन है। इसके अनुरूप हम सभी को प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों को समझते हुए इसके उपयोग ना करने संकल्पित हो तो पर्यावरण के प्रति यह एक बड़ा योगदान होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधीगण, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here