Home छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी : दो नाबालिग सहित...

जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी : दो नाबालिग सहित एक 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

421
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले मे पुलिस ने दो नाबालिग सहित एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। दस दिन पहले एक 35 साल के युवक को नाबालिग लड़की के साथ छेड़-छाड़ के आरोप मे मारपीट करने के बाद शरीर को रस्सी से बांध कर घसीटते हुए गांव के चौराहे मे छोड़ दिये थे जिसके बाद युवक की रात मे मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.06.25 को थाना सन्ना पुलिस को एक सूचक से सूचना मिली थी कि थाना सन्ना क्षेत्र के एक गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके हाथ पैर बंधे हुए हैं, सूचना पर सन्ना पुलिस के द्वारा तत्काल, संबंधित गांव में रवाना होकर देखा तो पाया ,कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव गांव के पास में पड़ा हुआ है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर, पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर, डॉक्टर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण, शरीर में लगी चोट के कारण हत्यात्मक बताने पर, थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

पुलिस के द्वारा अज्ञात मृतक के संबंध में भी पतासाजी का प्रयास किया जा रहा था, किन्तु मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर, पुलिस के द्वारा अज्ञात मृतक का विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया है।

पुलिस के द्वारा मामले में लगातार जांच की जा रही थी व आसपास के व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही थी,इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त घटना दिनांक को घटना स्थल से संबंधित ग्राम के जीवनधर राम व दो नाबालिग बालकों का उक्त अज्ञात मृतक से विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना व अपने संदेह के आधार पर जब उक्त दिशा में जांच की गई, तो मालूम चला कि गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक जीवनधर राम व दो विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा, अज्ञात मृतक से मारपीट की गई थी, पुलिस ने जब तीनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की , तब उनके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, दिनांक 06.06.25 को आरोपी जीवनधर राम, व दो विधि से संघर्षरत बालक तथा एक नाबालिग लड़की, शाम लगभग 07.00 बजे , एक नदी में मछली पकड़ रहे थे, उसी समय एक व्यक्ति आया, जिसकी उम्र करीबन 30 से 32 वर्ष के लगभग रही होगी, के द्वारा, नाबालिग लड़की से छेड़ छाड़ करते हुए, उसे जमीन में पटक दिया गया था, इस दौरान नाबालिग लड़की को बचाने के लिए, तीनों संदेहियों के द्वारा मृतक से हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट कर, मृतक के हाथ पैर को बांधकर घसीटते हुए, ले जाकर गांव में छोड़ दिए थे, इसी दौरान रात्रि लगभग 11.00 बजे सूचक ने देखा कि गांव में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, उसके मुंह से खून निकल रहा था, उसके पूरे शरीर में चोट व घसीटने के निशान थे, बाद में उसकी मृत्यु हो गई। तब उसके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था।

पुलिस ने जीवनधर राम उम्र 19 वर्ष को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना सन्ना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए, दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here