Home छत्तीसगढ़ सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है...

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है गौरवान्वित : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

431
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी के महुआटोली में सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाई समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अखिल सेन जो इस वर्ष 12 वीं के प्रदेश टॉपर हैं, सेन समाज से है। आज रायपुर में इंदौर के उद्यमी एआई डेटा सेंटर खोल रहे हैं वे भी इसी समाज से आते हैं। राजनीतिक इतिहास देखें तो देश की बड़ी राजनीतिक शख्सियत भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर भी आपके समाज से आते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक कोई भी संस्कार सेन समाज के योगदान के बिना पूरा नहीं होता है। सर्वसमाज के विभिन्न संस्कारों में समाज का योगदान विशेष उल्लेखनीय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार पाने का माध्यम नहीं है। यह व्यक्तित्व विकास की कुंजी है। शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति भी सुनिश्चित करता है।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए सरकार लगातार नीतिगत फैसले लेकर उसका क्रियान्वयन कर रही है। आज छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की सभी शैक्षणिक संस्थान हैं। नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण विभिन्न जगहों। पर किया जा रहा है। जिससे बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई लिखाई कर आज के प्रतियोगी दौर के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज में लोग जितने शिक्षित होंगे, समाज उतना ही मजबूत होगा और आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुनकुरी में सेन समाज के सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 10 लाख और
बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष और प्रसिद्ध कलाकार सुश्री मोना सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल साबित हो रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना माताओं के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि इससे माताओं बहनों में एक नया आत्मविश्वास जगा है। सुश्री सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की हितैषी योजनाएं आज प्रदेश में सभी वर्गों के विकास का आधार बन रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, कृष्ण कुमार राय, भरत सिंह, सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अविनाश ठाकुर, श्री राज श्रीवास सहित सेन समाज के पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद थे।

सेन समाज की प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया सम्मानित :
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेन समाज के श्री नागेश्वर ठाकुर, अंजली ठाकुर, श्रीमती फूलोदेवी, नेहा ठाकुर, शुभम ठाकुर, कोमलरानी श्रीवास, भंवर ठाकुर, राज श्रीवास, प्रकाश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, पिंटू ठाकुर, श्रेयांश ठाकुर, सुरभि श्रीवास, लालू ठाकुर और यशवन्त श्रीवास को संत शिरोमणि सेन सम्मान से सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here