Home छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा, 3825...

जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा, 3825 लीटर अंग्रेजी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने किया जब्त, जब्त शराब की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक, पढिए पूरी खबर

456
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक बार फिर से अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता अर्जित की है। ट्रक से 426 कार्टून में, 6300 शराब की बोतल में भरी,3825 लीटर अंग्रेजी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक है। मामले में पुलिस ने रणवीर सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कांग, गोविंदलाल साहिब तरनताल पंजाब एवं जगदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मानुचर, चौकी चमकी नगर, तरनताल, पंजाब को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय की आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला जेल जशपुर दाखिल कराण दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने दिनांक 07.10.25 को सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 में अवैध शराब की तस्करी करते एक ट्रक को पकड़ा है , जिसमें अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 07.10.25 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक संदेही ट्रक क्रमांक RJ -09-GE-0124 में भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लोड है, जिसे कि पंजाब, हरियाणा से जशपुर होते हुए रांची झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर उक्त संदेही ट्रक को ट्रेस करते हुए, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 पर नाका बंदी की गई थी, व संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त संदेही ट्रक क्रमांक RJ -09-GE-0124 आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक क्रमांक RJ -09-GE-0124 को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई तब , उसके ट्रॉली में भूसी की बोरियो से छुपाकर रखा गया 426 कार्टून में अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा ट्रक सहित जब्त करते हुए, ट्रक में बैठे चालक सहित दो व्यक्तियों क्रमशः रणवीर सिंह उम्र 42 वर्ष व जगदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रणवीर सिंह व जगदीप सिंह ने बताया कि वह उक्त ट्रक को वह रोहतक हरियाणा ,से लेकर रांची तक आ रहा था, एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उसे ट्रक दिया गया था, उसे नहीं पता था कि ट्रक में क्या है, उसे ट्रक को रांची तक ले जाना था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि उसे, इसके लिए 50,000रु दिया गया था।

पुलिस को संदेह है इस प्रकार की शराब की तस्करी में किसी बड़े सेंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जो कि अत्यंत ही शातिर तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में संलिप्त सिंडिकेट की पता साजी हेतु पुलिस की जांच जारी है ।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस को इस वर्ष , वर्तमान प्रकरण को मिलाकर, अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के कुल चार ट्रकों को पकड़ने में सफलता मिली है, जिनमें से सभी प्रकरणों को मिलाकर दो करोड़ रु से अधिक कीमत का 2734 कार्टून में कुल 24 हजार,440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस की जांच में मालूम चला है, कि उक्त सभी मामलों में तस्करों के द्वारा एक पैटर्न में ड्राइवरों को अच्छी रकम का लालच देकर एक निश्चित स्थान से ट्रक को निर्धारित स्थान तक ले जाने हेतु दिया जाता था, जहां सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा ट्रक को ले लिया जाता था, व ड्राइवर को पैसे देकर वापस लौटा दिया जाता था, वहां से कोई और व्यक्ति ट्रक को लेकर, अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाता था, जिससे कि ड्राइवरों को पता न चल सके कि माल कहां से लोड हुआ है, और कहां ले जाया जा रहा है। तस्करों के द्वारा उन्हीं रास्तों का उपयोग किया जाता है जहां, टोल नाका, व पुलिस नाका कम होते हैं।

वर्तमान प्रकरण में भी अवैध शराब से भरी ट्रक को रोहतक हरियाणा, ग्वालियर मध्यप्रदेश, अंबिकापुर, जशपुर, होते हुए, रांची झारखंड तक ले जाया जा रहा था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। मगर जशपुर पुलिस की सक्रिय मुखबिर तंत्र से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को जशपुर में ही ,नेशनल हाइवे में आगडीह के पास पकड़ लिया गया व ट्रक चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया ।पुलिस ने ट्रक से 426 कार्टून, में 6300 बोतल में कुल 3825 ली अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख26हजार 01सौ 68 रुपए है, को जब्त कर लिया है व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक RJ -09-GE-0124तथा आरोपियों के मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया है, ट्रक की कीमत लगभग 12लाख रु है।

पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(1) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रणवीर सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कांग, गोविंदलाल साहिब तरनताल पंजाब एवं जगदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मानुचर, चौकी चमकी नगर, तरनताल, पंजाब को पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है व दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है,इसके पूर्व भी पुलिस इसी पैटर्न में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते तीन ट्रकों को पकड़ चुकी है, मामले में पुलिस की एंड तू एंड इन्वेस्टिगेशन जारी है, इस गिरोह के बारे में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसका जल्द खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here