जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है । पति की हत्या कर हत्यारन पत्नी शव को ट्रॉली बैग में भरकर फरार हो गई है। मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में घटी है। पुलिस की एक टीम हत्यारन पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गई है। हत्यारन पत्नी विवाहित पुत्री को हत्या के संबंध में फोन के माध्यम से अवगत कराई थी कि वह उसके पिता और अपने पति को मार कर ट्रॉली बैग में भरकर कंबल से घर में ही ढक दी है।

मृतक संतोष भगत का भाई विनोद मिंज ने दुलदुला थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह भिंजपुर का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। वे लोग 02 भाई हैं दोनों का शादी हो गया दोनों भाई का परिवार अलग-अलग रहते हैं । उसका छोटा भाई मृतक संतोष राम एवं उसकी पत्नी मंगरीता भगत उसके घर के कुछ दुरी में रहते हैं । उसके छोटे भाई का 03 बच्चे हैं जिसमें 02 बेटी 01 बेटा है। तीनों का शादी कर दिया है। उसके तीनों बच्चे बाहर रहते हैं जिसमें से दुसरे नम्बर की भतीजी अनुराधा भगत दिनांक 09.11.2025 को सुबह घर आकर बताई कि, पापा संतोष भगत और मम्मी मंगरीता भगत दिनांक 07.11.2025 के रात्री में 10-11 बजे लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, उसी दौरान फोन किये थे, लड़ाई झगड़ा का आवाज आ रहा था और फिर फोन रख दिये और अगले दिन 08.11.2025 को शाम को 4-5 बजे मम्मी मंगरिता भगत बताई थी कि दिनांक 07.11.25 को रात में तुम्हारे पिताजी संतोष भगत से झगड़ा हुआ था तो मैं उसको मार दी हॅू जिससे वह मर गया है, जिसको मैं घर के अन्दर बड़ा सुटकेस में डाल दी हॅू। मृतक संतोष भगत का भाई विनोद मिंज ने दुलदुला पुलिस को बताया कि मेरे भतीजी के ऐसा बताने पर मैं मेरी भतिजी अनुराधा भगत एवं उसका पति पंकज भगत, घर के अन्दर जाकर देखे तो एक कमरे में लाल रंग का बड़ा वाला ट्राली सुटकेस में मेरे भाई संतोष भगत को मेरी भाभी मंगरीता भगत मारकर सुटकेस में डाल दी है। मृतक संतोष भगत के भाई विनोद मिंज ने दुलदुला पुलिस को यह भी बताया था कि उसकी उसकी भाभी मंगरिता भगत महाराष्ट्र के मुंबई में काम करती थी और बीच-बीच में गांव भिंजपुर आती थी।

मृतक संतोष भगत के भाई विनोद मिंज के रिपोर्ट पर दुलदुला थाना में आरोपियां मंगरिता भगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतक के घर घटना स्थल ग्राम भिंजपुर पहुंचकर मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर, एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला, जिसे गवाहों के समक्ष खोलने पर उसमें मृतक संतोष भगत की हत्या कर , उसके शव को कम्बल से ढंककर बंद कर दिया गया था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया है।

हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।



