Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 15...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग बच्ची ने छात्रावास के स्टडी रूम में कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम के आने की पुलिस कर रही है इंतजार

714
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग बच्ची ने छात्रावास के स्टडी रूम में आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस FSL टीम के आने का इंतजार कर रही है। एफएसएल टीम आने के बाद ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनो को सौंप पाएगी।

पूरा मामला जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम गवासी की है। बताया जा रहा है भितघरा से लगे ग्राम गवासी में एक प्राइवेट स्कूल है। यह स्कूल कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक संचालित है। इस स्कूल का संचालन गांव के ही लोगों के द्वारा एक समिति बनाकर किया जा रहा है। रविवार शाम के लगभग 4:00 बजे के आसपास कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची स्टडी रूम में आत्महत्या कर ली जब बाकी बच्चे खेल मैदान में खेलने के लिए गए हुए थे।

बगीचा थाना प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस अभी एफएसएल टीम के आने का इंतजार कर रही है। एफएसएल की टीम बगीचा पहुंचने के बाद ही आगे की कार्यवाही हो पाएगी।

प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा नवमी की छात्रा जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के हिरवापारा की रहने वाली है। बताया जा रहा है स्कूल प्रबंधन ने रविवार लगभग 12 बजे के आसपास मृतिका के परिजनों को फोन से सूचना दी गई  की बालिका का तबीयत खराब है आप जल्दी गवासी आ जाएं ।इसी बीच में स्कूल प्रबंधन के हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया था लेकिन बच्ची हॉस्टल में ही दम तोड़ दी थी। रविवार देर रात ही हमने बगीचा खंड चिकित्सा अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी ली थी, खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया था कि छात्रावास अधीक्षक के द्वारा बच्ची के डेड बॉडी को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया था और डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव को मृत घोषित कर दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक गावसी स्कूल के छात्रावास में रहकर 30 से 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं। बताया जाए भी जा रहा है कि छात्रावास को संचालित करने के लिए जिला प्रशासन से किक भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई है। हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही एक 15 साल की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई है , इस प्रकार की चर्चाएं लोगों के बीच में चल रही है। अब देखना होगा इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर रोहित व्यास स्कूल प्रबंधन  के खिलाफ किस प्रकार की कार्यवाही के आदेश देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here