Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : जशपुर जिले के थाना फरसाबहार में...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : जशपुर जिले के थाना फरसाबहार में जिले के चार अधिवक्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध, जानिए क्या है मामला? आखिरकार पुलिस को चार अधिवक्ताओं के खिलाफ क्यों करना पड़ा अपराध पंजीबद्ध?  पढ़िये पूरी खबर

1838
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। जशपुर जिले के थाना फरसाबहार में जिले के चार अधिवक्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फरसाबहार पुलिस ने तपकरा निवासी आयुष चौधरी के आवेदन पर 14 दिसंबर 2025 को चार अधिवक्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS  की जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

तपकरा के रहने वाले 27 साल के युवक आयुष चौधरी ने फरसाबहार पुलिस को अपने आवेदन के माध्यम से बताया है कि मैं तपकरा का निवासी हूं । दिनांक 11.12.2025 को फरसाबहार SDM कार्यालय में पेशी में उपस्थित होने आया था और पेशी में अपना उपस्थित दर्ज कराकर बाहर निकला उसी समय चुनू वकील ने पैसा मांगा तो मैं बोला मेरे घर वालों को पूछकर आपको पैसा दुंगा बोलने पर मेरा मोटर सायकिल का चाबी कलेश जयसवाल छीन लिया और अपने साथी वकील चुनू राम चौहान को दे दिया फिर से चाबी मांगने पर वहां और दो वकील सर्वेश्वर चौहान, प्रकाश दास आये और सभी एक राय होकर गंदी गंदी गाली देकर बोले की हम लोग तुम्हारा जमानत कराये हैं हर पेशी में पांच हजार रूपये देना पड़ेगा नहीं तो तुम्हारा जमानत रद्द करा देंगे यदि पैसा नहीं दिया तो तुमको यहां पर जान से मारकर खत्म कर देंगे, की धमकी हुए चारो लोग एक राय होकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये हैं । इस संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करता हूं कार्यवाही चाहता हूं । फरसाबहार पुलिस के द्वारा प्रार्थी के लिखित आवेदन पर सदर धारा का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

तपकरा निवासी पीड़ित आयुष चौधरी ने फरसाबहार पुलिस को अपने आवेदन में बताया कि महोदय, निवेदन है कि मैं आयुष चौधरी पिता स्व. सीताराम प्रसाद चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी तपकरा तहसील फरसाबहार जिला जशपुर का मूल निवासी हूं । दिनांक 11.12.2025 को मैं पेशी में SDM कार्यालय फरसाबहार पेशी में उपस्थिति देने आया था मेरा वकील कलेश जयसवाल था। मैं पूर्व में ही वकील को उसका फीस तय राशि के अनुसार दे दिया था उसके बाद भी वकील के द्वारा और पैसों की मांग करने लगा तो मैं घर वालों को पूछ करके आपको पैसा दुंगा बोला तो वकील कलेश जयसवाल के द्वारा मेरा मोटर सायकिल का चाबी को छीनकर ले गया और अपने साथी वकील चुनू राम चौहान को दे दिया और अपने वकील साथी सर्वेश्वर चौहान, प्रकाश दास को अपने पास बुला लिया और बोलने लगा कि ये लड़का मेरा फीस का पैसा नहीं दे रहा है इसका जमानत को रद्द करवाना है बोला तो मैं मेरा मोटर सायकल का चाबी को मांगा और बोला कि घर वालो को पूछकर दुबारा आपलोगो को पैसा दे दुंगा बोला तो चारो वकील कलेश जयसवाल, चुनू राम चौहान सर्वेश्वर चौहान व प्रकाश दास के द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गालियां देते हुए कहने वालों की हम लोग तुम्हारा जमानत कराये हैं हर पेशी में पांच हजार रूपये देना पड़ेगा नहीं तो तुम्हारा जमानत रद्द करा देंगे और पैसा नहीं दिया तो तुमको यहां पर जान से मारकर खत्म कर देंगे की धमकी दिये मेरे द्वारा पैसा बाद में देना बोलने पर चारो लोग एक राय होकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट करने लगे तब मैं अपना जान बचाकर वहां से भाग गया । चारो वकील कलेश जयसवाल, चुनू राम चौहान सर्वेश्वर चौहान व प्रकाश दास के द्वारा मेरे साथ मारपीट करने से मेरे सिर, गाल, गला, दाहिने हाथ की कलाई, दोनो पैर में चोट लगा है एवं चारों के द्वारा मेरे साथ गंदी गंदी गाली गलौज देने से सुनने में अच्छा नहीं लगा । मेरे साथ चारो लोगो के द्वारा गाली गलौज मारपीट करते हुए बलभद्र साय व गीरी देखा सुना है व बाद में घटना की बात को बड़े पापा श्रीराम प्रसाद चौधरी, चाचा विरेन्द्र चौधरी को बताया हूं । अत: श्रीमान से निवेदन है कि रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं । स्थान – फरसाबहार तिथि – 14.12.2025 भवदीय आयुष चौधरी पिता स्व. सीताराम प्रसाद चौधरी ग्राम तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here