Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी,...

जशपुर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, 27 जनवरी तक 34897 किसानों से खरीदी गई 2698120.40 क्विंटल धान

36
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर, 28 जनवरी 2026। जशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। 27 जनवरी तक कुल 34,897 किसानों से 26,98,120.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 557.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। किसानों के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण सतत रूप से जारी है। जिले की 24 समितियों के अंतर्गत संचालित 46 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से खरीदी कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को सहज और सुचारू प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है।

किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपार्जन केंद्रों में टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, नमी मापक उपकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों में बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया है, जिससे खरीदी कार्य निर्बाध रूप से जारी है।

किसानों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी, त्वरित एवं किसान हितैषी है, जिससे उन्हें समय पर भुगतान और किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर एप्प की ऑनलाईन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने और धान बेचने में सहुलियत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और किसान हितैषी नीतियों के चलते किसानों को जहां उनकी मेहनत का वाजिम दाम मिला हैं, वहीं किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। राज्य सरकार अपने घोषणा के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य एवं कृषि उन्नति योजना के तहत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीदी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here